back to top

उत्तराखंड मेरी मातृभूमि…प्रस्तुत कर पं. गोविंद बल्लभ पंत को किया याद

जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 80वीं जयंती श्रद्धा और भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाई

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद भवन कुर्मांचल नगर में देवभूमि के सपूत, राष्ट्रनिमार्ता एवं लखनऊ में कुमाऊं परिषद (वर्तमान उत्तराखंड महापरिषद) के जन्मदाता भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती तथा उत्तराखंड की जनभावनाओं के अमर स्वर, जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 80वीं जयंती श्रद्धा और भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाई गई। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वैष्णव ,संयोजक दीवान सिंह अधिकारी और महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने दोनों विभूतियों को पुष्प अर्पित की। मातृशक्ति द्वारा पुष्पा वैष्णव के निर्देशन में सीता नेगी कमला चुफाल मीणा अधिकारी आशा बनौला रेवती भट्ट पूनम कनवाल रेनू तिवारी सुनीता रावत रावत हेमा बिष्ट हरितिमा पंत हीरा बिष्ट द्वारा गिर्दा जनकवि द्वारा रचित गीत उत्तराखंड मेरी मातृभूमि प्रस्तुत कर उन्हें याद किया। दीवान सिंह अधिकारी ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व गृहमंत्री पं० गोविंद बल्लभ पंत जी ने न केवल 1948 में लखनऊ में कुमाऊं परिषद (वर्तमान उत्तराखंड महापरिषद) की स्थापना कर प्रवासी उत्तराखंडियों को संगठित किया, बल्कि हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और एक न्यायपूर्ण, संगठित तथा सशक्त भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने कहा कि जनकवि गिर्दा (गिरीश तिवारी) ने अपने गीतों, कविताओं और लोकधुनों से समाज की चेतना को जागृत किया। मेरा उनसे काफी लगाव रहा जो सवाल उठते हैं दिल में, उन्हें कविता बना देना झ्र यही तो है गिर्दा।
जंगलों की कटाई के विरोध से लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन तक, गिर्दा की रचनाओं ने हमेशा जनसंघर्षों को आवाज दी। अब लड़ना ही होगा जैसे उनके नारे और गीत जन-जन की ताकत बन गए। महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने कहा कवि, लोकगायक, रंगकर्मी, लेखक और आंदोलनकारी—गिर्दा केवल कवि नहीं बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन थे, जिन्होंने आम आदमी को अपनी शक्ति का अहसास कराया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...