back to top

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की है।इस योजना को छह खंडों में बांटा गया है जिनमें भारतीय कंपनियों द्वारा चिप डिजाइन, चिप उत्पादन के लिए जरूरी पूंजीगत उपकरण बनाने वाली इकाइयों की स्थापना, सेमीकंडक्टर विनिर्माण, चिप असेंबली, पैकेजिंग और परीक्षण आदि शामिल हैं। अधिसूचना में कहा गया, सरकार ने भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण परिवेश के विकास के लिए सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित करके देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को निरंतर नीतिगत समर्थन देने का फैसला किया है।

इसमें कहा गया, सेमीकॉन 2.0 चिप डिजाइन, विनिर्माण तथा पैकेजिंग से लेकर सेमीकंडक्टर परिवेश के विभिन्न खंडों तक सेमीकंडक्टर उद्योग की समग्र मूल्य श्रृंखला को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

योजना का लक्ष्य राष्ट्रीय रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए लक्षित प्रौद्योगिकियों के डिजाइन, विकास तथा इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करते हुए मजबूत, विश्वसनीय और स्वदेशी सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकियां विकसित करना है।

इसका लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए सेमीकंडक्टर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) कोर, चिप, सिस्टम-ऑन-चिप (एसओसी) और मॉड्यूल का स्थानीय स्तर पर विकास करना है। इनकी पहचान समय-समय पर राष्ट्रीय महत्व तथा रणनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर की जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया, इसे हासिल करने के लिए विभिन्न प्रकार के कंप्यूट, मेमोरी, आरएफ, पावर, नेटवर्किंग, सेंसर आदि के लिए मानक आईपी समेत आवश्यक आधारभूत प्रौद्योगिकी घटक विकसित किए जाएंगे।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की है।

इस योजना को छह खंडों में बांटा गया है जिनमें भारतीय कंपनियों द्वारा चिप डिजाइन, चिप उत्पादन के लिए जरूरी पूंजीगत उपकरण बनाने वाली इकाइयों की स्थापना, सेमीकंडक्टर विनिर्माण, चिप असेंबली, पैकेजिंग और परीक्षण आदि शामिल हैं।

अधिसूचना में कहा गया, सरकार ने भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण परिवेश के विकास के लिए सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित करके देश के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को निरंतर नीतिगत समर्थन देने का फैसला किया है। इसमें कहा गया, सेमीकॉन 2.0 चिप डिजाइन, विनिर्माण तथा पैकेजिंग से लेकर सेमीकंडक्टर परिवेश के विभिन्न खंडों तक सेमीकंडक्टर उद्योग की समग्र मूल्य श्रृंखला को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

योजना का लक्ष्य राष्ट्रीय रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए लक्षित प्रौद्योगिकियों के डिजाइन, विकास तथा इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करते हुए मजबूत, विश्वसनीय और स्वदेशी सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकियां विकसित करना है।

इसका लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए सेमीकंडक्टर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) कोर, चिप, सिस्टम-ऑन-चिप (एसओसी) और मॉड्यूल का स्थानीय स्तर पर विकास करना है। इनकी पहचान समय-समय पर राष्ट्रीय महत्व तथा रणनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर की जाएगी।अधिसूचना में कहा गया, इसे हासिल करने के लिए विभिन्न प्रकार के कंप्यूट, मेमोरी, आरएफ, पावर, नेटवर्किंग, सेंसर आदि के लिए मानक आईपी समेत आवश्यक आधारभूत प्रौद्योगिकी घटक विकसित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...