back to top

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, की योगी सरकार की शिकायत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में संवैधानिक अधिकारों के कथित हनन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न किए जाने की शिकायत की है। लल्लू ने गत मंगलवार को लिखे पत्र में राष्ट्रपति का ध्यान पिछली 28 दिसंबर को कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को सरकार द्वारा रोके जाने की तरफ दिलाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि पार्टी के स्थापना दिवस पर लखनऊ के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पदयात्रा निकालते हुए हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बिना किसी स्पष्ट आदेश के उक्त पदयात्रा को रोक दिया और राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित नहीं करने दी। लल्लू ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब कांग्रेस के किसी कार्यक्रम को पुलिस ने इस तरह रोका हो।

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्रीय पार्टी खासकर कांग्रेस को, जिसका इतिहास भारत के इतिहास से सीधा जुड़ा हो, उसे अपना स्थापना दिवस बनाने से अलोकतांत्रिक तरीके से रोकना देश में स्थापित विधिक परंपराओं को रोकने जैसा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने खिलाफ लगातार हो रही कार्वाई की तरफ राष्ट्रपति का ध्यान दिलाते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से अनलॉक की प्रक्रिया लगातार चल रही है और सरकारी आंकड़ों में भी जनजीवन सामान्य गति से चलने लगा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को धारा 144 और कथित तौर पर उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की आड़ लेकर रोका जाना उनके नागरिक अधिकारों के साथ-साथ एक विधायक होने के नाते उन्हें मिले अधिकारों का भी लगातार हनन है। लल्लू ने मई 2018 से लेकर 26 दिसंबर 2020 तक अपनी गिरफ्तारियां का जिक्र करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के कारणों के तौर पर जो बातें कही गई हैं उन्हें देखने से स्पष्ट हो जाता है कि पुलिस प्रशासन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते उनके दायित्वों को पूरा करने में रुकावट डाली है।

उन्होंने कहा, आदरणीय महामहिम राष्ट्रपति जी जन समस्याओं को सरकार के सामने उठाना गलत आचरण नहीं है। जहां प्रदेश सरकार के पदाधिकारियों के राजनीतिक कार्यक्रम निर्बाध रूप से चल रहे हैं, सिनेमा हॉल खुल गए हैं, होटल और शराबखाने चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के कार्यक्रमों को धारा 144 और महामारी एक्ट का हवाला देकर रोका गया है। लल्लू ने राष्ट्रपति से इसका संज्ञान लेने का अनुरोध करते हुए कहा, आशा है कि आप मेरी व्यथा पर स्वयं संज्ञान लेंगे और मेरे साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करेंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...