back to top

यूपी महोत्सव : नृत्य और गायन की मोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

2024 यूपी टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर ईअलीगंज कमर्शियल पॉकेट ग्राउंड में आयोजित 17 में युपी महोत्सव 2024 के चौथे दिन खिली हुई धूप और हल्की ठंड महोत्सव में आए हुए लोगों का स्वागत कर रही थी। युपी महोत्सव में कालीन, फर्नीचर, क्रोकरी, रजाई, कंबल, स्वेटर, जैकेट, शॉल, बेड शीट ब्रांडेड कुर्सी इमेज सोलर सिस्टम कई राज्यों के उत्पाद किसी भी लगाए गए महोत्सव में पहली बार लगाए गए झूले फूड जोन में चटोरे लाल की चार्ट, अमेरिकन भुट्टा, अमन लालास का नॉनवेज दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
युपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या स्वर स्वरालमिका इंस्टिट्यूट आॅफ डांस और म्यूजिक ग्रुप द्वारा मंजू सिंह के निर्देशन में गणेश वंदना दुर्गा स्तुति शिव वंदना राम स्तुति कृष्णा स्तुति कृष्ण होली जैसी अनेक प्रस्तुतियों में आराध्या परिधि छवि विभा वर्तिका मानवी कर्णिका ने अपने नृत्य एवं गायन से खूब तालियां बटोरीं। भारत के समस्त राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, दिल्ली और पांडिचेरी की कला संस्कृति, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम हैण्डी क्राफ्ट के स्टाल आकर्षक केन्द्र बने हुए हैं।
यूपी महोत्सव 2024 यूपी टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माड्लिंग, मेंदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, मिस्टर, मिस और मिसेज यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यूपी महोत्सव 2024 में क्रिसमस और नए साल पर धमाल होगा। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। प्रिया पाल, प्रीति लाल, अंजुम, पवन पाल और अथर्व इस मौके पर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...