back to top

कर्म के प्रकार

कर्म दो प्रकार के होते हैं। इहलौकिक और पारलौकिक। किसी भी कर्म के पहले मनुष्य के हृदय में विचार उत्पन्न होता है, क्योंकि मन कल्पनाओं का पुंज है। मन की किसी भी कल्पना को पूर्ण करने के लिए कर्म में निरत होना पड़ता है तथा उस कर्म को अन्तिम ध्येय तक पहुंचाने के लिए मन में विचार उत्पन्न होकर उस प्रकार के कर्म को साधना करनी पड़ती है।

जीवन भी एक बड़ी साधना है। प्रेम साधन, भक्ति साधन, मोक्ष साधन, योग साधन इत्यादि अनेक हैं। कोई भी कर्म करने के पहले उसका कारण भी अवश्य हुआ करता है। इहलौकिक कर्म के लिए कारण स्पष्ट है कि मनुष्य नवीनता का उपासक है। आज जिस एक वस्तु की इच्छा मन में उठ कर उसकी प्राप्ति के लिए साधना की जाती है, कल उससे अनिच्छा भी हो सकती है और भौतिक वस्तु की प्राप्ति के लिए प्राय: यही फल हुआ करते हैं।

मनुष्य वासनाओं का दास है। इसी से भौतिक अथवा इहलोक साधना की ओर उसका झुकाव अधिक रहता है किन्तु व्यावहारिक, सांसारिक विभूतियों में कह कर भूति मात्र कहा है जिससे भौतिक शब्द की रचना हुई है। सांसारिक वैभव बहुत कुछ है किन्तु सब कुछ नहीं। इस वैभव से मित्र, दास, दासी, राजपाट बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है, किन्तु प्रेम, स्वास्थ्य, शांति और सुख नहीं मिल सकता।

हृदय की शांति के लिए दूसरी विधि की खोज करना होगा। कितने ही ऐसे व्यक्ति मिलेंगे जो सांसारिक सत्पत्ति रहते हुए भी उस शांति सुख और प्रगाढ़ निद्रा के लिए लालायित रहते पाये जाते हैं जिसे सड़क के किनारे सोने वाले अनुभव करते हैं। सांसारिक सम्पत्ति गनन चुम्बी अट्टलिका बना सकती है किन्तु प्रत्येक मनुष्य का चाहे वह धनिक हो अथवा दिरद्री अटूट समाधि के लिए छह फुट जमीन से अधिक आवश्यकता न होगी।

रात दिन के आघात, दुख सफलता और निराशाओं के कारण जब मानव हृदय से पड़ता है उसे अपनी शक्तियों के ऊपर अविश्वास हो जाता है एवं संसार में उसे अपना कोई भी दिखलाई नहीं पड़ता है। उस समय वह अशरण-शरण मंगलमय भगवान की ओर आकर्षित होता है और संसार में रहते हुए भी संसार की चहल पहल से दूर अपने जीवन पक्ष का निर्माण किसी अन्य दिशा में करने की आकांक्षा करते हुए साधन पथ बदल देता है।

उस समय इहलौकिक ध्येय न होकर पारलौकिक ध्येय हो जाता है। बस यही पारलौकिक कर्म का कारण है। पृथक कर्म के लिए पृथक-पृथक साधनायें हुआ करती हैं। चाहे जिस साधना से चाहे जो साध्य प्राप्त नहीं होता। इहलोक अथवा भौतिक प्राप्ति के लिए संग्रह साधना होती है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने...