back to top

गाजियाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, एक घायल

गाजियाबाद । गाजियाबाद पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) के मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस ने स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे वाहन सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मोदीनगर थाना क्षेत्र के कदराबड़ा के पास दिल्ली-मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट के सामने शनिवार रात करीब 11.45 बजे एक तेज रफ्तार निजी एम्बुलेंस ने विपरीत दिशा से आ रहे कांवड़ियों की स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों कांवड़िये घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तीनों श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लाने हरिद्वार जा रहे थे, जबकि मेरठ के एक अस्पताल में मरीज को छोड़ने के बाद एम्बुलेंस विपरीत दिशा से आ रही थी। डीसीपी ने बताया कि घायलों को एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया और एक का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। तिवारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन और रितिक के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के माता-पिता को सूचित कर दिया है और वे गाजियाबाद पहुंच गए। एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया है, वहीं चालक मोनू को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...