back to top

ग्रेटर नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार-बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित ILGIM इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण कंपनी में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने के अभियान के बीच कंपनी की दीवार और लोहे का बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में फायर विभाग के पांच जवान आ गए। हादसे में दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कंपनी में देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान कंपनी के एक हिस्से की दीवार और बीम ढह गई, जिससे मौके पर मौजूद दमकल कर्मी मलबे में दब गए। हादसे में फायरमैन रोहित और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इस दुर्घटना में फायर विभाग की दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस, फायर विभाग और एसडीआरएफ की टीमें देर रात से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। अधिकारियों ने मलबा हटाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह क्या थी और कंपनी की दीवार व बीम अचानक क्यों गिरे। आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसकी भी जांच की जा रही है। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दोनों दमकल कर्मियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों जवान आग बुझाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हुए हैं।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...