back to top

खून का बदला लेने के तीन दर्जनों से अधिक लोगों ने युवक पर किया हमला, मौत

हरदोई। खून का बदला लेने के लिए महिलाओं समेत लोगों के एक समूह ने दिनदहाड़े एक युवक को लाठी डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृतक व्यक्ति की पहचान सरपंच महावत (48) के रूप में हुई जिस पर तीन दर्जन से अधिक लोगों ने सोमवार को हमला कर दिया। दिनदहाड़े हत्या की यह घटना बेनीगंज कोतवाली इलाके के भैंनगांव में हुई। सरपंच 2009 में हुई रामपाल नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोपी था और वह जेल से रिहा हुआ था। जेल से छूटने के बाद वह फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद व 25-30 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को घेरकर मारा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की गई है और इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...