back to top

हम युग का निर्माण करेंगे यह संकल्प हमारा है…

नागेश्वर महादेव मंदिर में प्रज्ञा पुराण कथा का दूसरा दिन
लखनऊ। नागेश्वर महादेव मंदिर सभागार मे होने वाली पावन प्रज्ञा पुराण कथा मे दूसरे दिन भारी संख्या मे भाई बहन पधारे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य प्रबंध ट्रस्टी माया अवस्थी एवं कंचन रस्तोगी ट्रस्टी ने दीप जला कर किया। कथा के बीच मे बहनो की संगीत टोली ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किये। माया गुप्ता ने हम युग का निर्माण करेंगे यह संकल्प हमारा है…,विमला गुप्ता ने गजानन कर दो बेड़ा पार साक्षी ने गायत्री माता देवी तेरी महिमा अपरम्पार है प्रज्ञा ने गुरुवर तेरे चरणो में…रेखा मुकुल ने सतगुरु मैं तेरी पतंग… गीत प्रस्तुत किये।
पावन प्रज्ञा पुराण कथा कार्यक्रम मे कथावाचिका शांति कुंज की प्रतिनिधि टोली मे पधारी आचार्या निष्ठा रस्तोगी के नेतृत्व मे भावभरे गीत रेखा मुकुल, प्रभा श्रीवास्तव, विमला गुप्ता,आशा श्रीवास्तव, माया गुप्ता,साक्षी,प्रज्ञा आदि बहनो ने मीना कुमारी एवं संदीप की सुमधुर सँगत के साथ प्रस्तुत किये।
कथवाचिका आचार्या निष्ठा दीदी ने कथा मे नारद विष्णु संवाद की चर्चा करते हुए महाकवि कालिदास कि कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार हम सब ईश्वर कि दी हुई प्रतिभा को पहचान ही नही पाते और सारा जीवन बेकार के कामों मे गवां देते है उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम सब भटके हुए देवता है जैसे ही आत्मजागृति होती है तो जीवन सफल हो जाता है। एक और कथा के माध्यम से निष्ठा दीदी ने बताया कि एक लकड़हारे को राजा ने खाने कमाने के लिये एक बाग दे दिया वह लकड़ी काट काट कर बेचता रहा जब थोड़े से पेड़ बचे तब उसे बोध हुआ कि यह तो चंदन का बाग था वह सर पकड़ कर बैठ गया आज वही हाल हम सबका भी है हम सब भी अपने अनमोल जीवन के बाग को ऐसे ही नष्ट करे डाल रहे है। प्रज्ञा पुराण कथा के भाग दो कि कथा सुनाते हुए आचार्या जी ने बताया कि संत पुरन्दर कैसे निलोर्भी थे। आचार्या जी ने बताया कि ईश्वर ने हमें यह शरीर 100 वर्षो के लिये प्रदान किया है इसके सभी अंगों का भी निर्माण 100 वर्षो तक चल सकने योग्य ही बनाया है परन्तु हम सब अपने पाप कर्मो से उसे खराब कर देते है और जीवन को छोटा और बीमार कर देते है। गुरुदेव के बारे मे बताते हुए आचार्या निष्ठा जी राम चरित मानस के विभिन्न प्रकरणों की तुलनात्मक चर्चा करते हुए गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...