एसएनए में बयान-ए-गालिब का आयोजन
लखनऊ। महान शायर मिर्जा गालिब को श्रद्धांजलि देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम बयान-ए-गालिब का आयोजन किया गया। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कथन नृत्य, गायन, गजल प्रस्तुतियों का शानदार मिश्रण देखने को मिला। अदिति थपलियाल, रंजना शर्मा, शिवांगी बरवाल, पार्थवी राय, अनुश्रिता घोष और मिशा सिंह ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। गजलों की प्रस्तुति डॉ. प्रभा ने दी। संगीतकारों में सारंगी और गायन पर जीशान अब्बास, हारमोनियम और गायन पर नमन सिंह, सिंथेसाइजर पर रिंकू राज और तबले पर नितेश भारती ने उनकी संगत की। मंच संचालन एवं प्रकाश व्यवस्था रंगकर्मी गोपाल सिन्हा एवं सुधांशु मणि ने किया। डॉ. प्रभा श्रीवास्तव की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने गहरी भावनाएं पैदा कर दीं। कार्यक्रम का समापन शायर के इन अद्भुत शेरों के साथ हुआ। हैं और भी दुनिया में सुखन्वर बहुत अच्छे, कहते हैं कि गालिब का है अन्दाज-ए-बयां और,, ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए.. इक आग का दरिया है और डूबकर जाना है जैसे कलाम पेश कर समां बांध दिया।





