back to top

पुस्तक विमोचन संग बही गजलों की बयार

शायर मोहम्मद अली साहिल के गजल संग्रह तलाश साहिल की का विमोचन

लखनऊ। सोमवार को अवध की शाम पूर्व पुलिस अधिकारी व अन्तर्राष्ट्रीय शायर मोहम्मद अली साहिल के तीसरे गजल संग्रह -तलाश साहिल की का विमोचन कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी, गोमतीनगर, लखनऊ में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत पुस्तक विमोचन से हुआ।
पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री संजय गंगवार एवं दानिश आजाद अंसारी, उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री/वरिष्ठ साहित्यकार, डा. हरि ओम, आईएएस, पूर्व आईएएस डा. अनीस अंसारी, पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद ने किया। इस मौके पर पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, बीपी जोगदण्ड, पूर्व एडीजी, पूर्व आईजी आरके चतुवेर्दी, अन्तर्राष्ट्रीय शायर इंजी. वासिफ फारूकी, समीर शेख उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर काजी व चेयरमैन, इस्लामिक सेण्टर आफ इण्डिया मौलाना खालिद रशीद ने की।
समारोह में गजल सिंगर कमाल खान, प्रदीप अली, मिथिलेश लखनवी व आकांक्षा ने साहिल की गजलों काश ऐसा कमाल हो जाये, यह और बात है वह साथ आ न सके को आवाज दी।
इस कार्यक्रम में कई आईएएस, आईपीएस, फिल्म डायरेक्टर नौशाद सिददीकी, मुरलीधर आहूजा, विवेक लधानी, मारूफ खान, नवेद खान, एड. मो. आरिफ, एड0अनल्प कुमार, डा. एसके माथुर, डा. एएम सिददीकी, देव शर्मा, फारूख चैधरी, शाहिद सिददीकी, मंजू श्रीवास्तव आदि के साथ ही कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय शायर तथा नगर के अनेक विशिष्ट महानुभाव आदि उपस्थित रहे। साहिल का तीसरा गजल संग्रह है व इसको हिन्दुस्तान के ख्याति प्राप्त वाणी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। इससे पूर्व इनके 02 गजल संग्रह पहला कदम व किरदार प्रकाशित हो चुके हैं, जिनका भव्य लॉच वर्ष 2012 मेंं भारतेन्दु नाटय अकादमी व 2015 में संगीत नाटक अकादमी में हो चुका है। साहिल की 06 गजलों का वीडियो गजल एल्बम-तेरी सूरत वर्ष 2018 में मशहूर म्यूजिक कम्पनी-टी सीरीज द्वारा जारी किया जिसको यू-टयूब चैनल पर अभी तक लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फेन फॉलोइंग है। मोहम्मद अली साहिल ने वर्ष 1990 से पुलिस की सेवा प्रारम्भ की और विगत 31 अगस्त, 2024 को वीमेन पॉवर लाइन 1090 से निरीक्षक गोपनीय के पद से बेदाग छवि के साथ सेवानिवृत्त हुए हैं, इसका ज्वलन्त उदाहरण यह है कि इनको इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है। यह भारतीय फिल्म राईटर्स एसोसियेशन व आई0पी0आर0एस0 के सदस्य भी हैं। हिन्दुस्तान की कई पत्र- पत्रिकाओं व मीडिया में इनके साक्षात्कार व शायरी को जगह मिली है तथा आकाशवाणी व दूरदर्शन पर इनकी शायरी का प्रसारण हुआ है। यह हिन्दुस्तान के बाहर दोहा(कतर) व जेददा(सउदी अरब) में भी अपनी शायरी व इन्केसारी से लोगों का दिल जीत चुके हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन फे्रण्डस संस्था के अध्यक्ष श्री वामिक खान द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...