दो दिवसीय गुरुपूजा कार्यक्रम सम्पन्न
लखनऊ। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा, लखनऊ के तत्त्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गुरुपूजा कार्यक्रम श्री हंस भक्ति धाम आश्रम में आज समापन हो गया। रविवार को सुबह 10 बजे आश्रम प्रांगण में श्री गुरु चरणों के पूजन से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। गुरु बिन भवनिधि तरय न कोई, जो बिरञ्चि शंकर सम होई। तुलसी दास जी के इस चौपाई के गूढ़ रहस्यों को सरलतापूर्वक आश्रम की प्रभारी स्वरुपा बाई ने बड़ी संख्या में उपस्थित भगवतभक्तों को समझाया। और कहा कि जब तक गुरु कृपा नही मिलेगी तब तक जीव का कल्याण नही होगा। चाहे वह भगवान शंकर एवम ब्रह्मा जी के समान ही क्यों न हो। बाई जी ने गुरु महिमा से सम्बंधित निम्न कई मार्मिक भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्री सदगुरू जी के चरण प्यारे प्यारे…, चरणों मे सुख हैं दुनिया के सारे, गुरुपूजा का आया त्योहार, आओ गुरुपूजा करें, तूने ऐसी करी कृपा गुरुजी, मेरे मोह का बंधन तोड़ दिया जैसे भजन सुनाये। इसके बाद आश्रम की उजला बाई ने गुरु पूजा की महिमा सुनाते हुए अनेक भजनों की प्रस्तुति से जनमानस को भाव विभोर कर दिया। अंत मे गुरु महाराज जी की भव्य आरती की गई और सभी ने भोजन प्रसाद बड़े ही शालीनतापूर्वक प्राप्त किया।





