back to top

नाटक ‘ दुलारी बाई ‘ ने दर्शकों को हंसा कर लोटपोट किया

  • जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन का नाट्य समारोह संपन्न

लखनऊ। सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संस्था जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन के तत्वावधान में 1/142 विकल्प खण्ड गोमती नगर, लखनऊ में चल रहे दो दिवसीय जीवन ज्योति नाट्य समारोह की अंतिम समापन संध्या में मणि मधुकर द्वारा लिखित एवं ज्योति सिंह द्वारा निर्देशित नाटक ‘दुलारी बाई’ का मंचन किया गया। मंचन से पूर्व नाट्य समारोह का विधिवत शुभारम्भ रंग निर्देशिका अचला जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने अचला जी को जीवन ज्योति सम्मान से सम्मानित किया। हास्य- परिहास्य की चाशनी से परिपूर्ण नाटक ‘दुलारी बाई’ ने सयंम से काम करने पर बल देते हुए जहां एक ओर कंजूसी न करने की सलाह दी, वहीं दूसरी ओर सोंच विचार कर काम करने का संदेश देकर दर्शकों को हंसा कर लोटपोट किया।
सशक्त कथानक और उत्कृष्ट संवादों से सजे नाटक ‘दुलारी बाई’ में श्रद्धा श्रीवास्तव, मनीष यादव, सतीश शर्मा, अमन शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शुभेन्द्र सिंह, नरेश कुमार, रंजीत पटेल, राकेश सिंह, मोहम्मद काजिम, ऋषु यादव, नरगिश फातिमा और मनाली सिंह ने अपने उत्कृष्ट संवादों और दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जीवन ज्योति नाट्य समारोह का संचालन जितेन्द्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन ज्योति सिंह ने दिया। इस अवसर पर दीपिका बोस, रिद्धिमा कौशल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...

यह रणनीतिक बदलाव का दौर, समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है,...

सीएम योगी बोले- श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म और लोकमंगल के संदेश को जीवन में उतारें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनसे भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, धर्म, कर्म तथा...

फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई...

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली। सरकार ने देश में चिप विनिर्माण के परिवेश को बढ़ावा देने के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय वाली सेमीकॉन 2.0...