back to top

पावर आफ अटॉर्नी का खेल खत्म

ब्लड रिलेशन नहीं तो लगेगा 7 प्रतिशत स्टांप शुल्क

एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे सूबे के 18 अन्य बस स्टेशन

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने करोड़ों रुपये के स्टांप को 100 रुपये के स्टांप पर पावर आफ अटार्नी लेकर बेचने के खेल पर रोक लगा दी है। खून के रिश्तों को छोड़कर बाहरी व्यक्तियों को पावर आफ  अटार्नी वाली संपत्तियों पर अब सर्किल रेट का सात फीसदी स्टांप शुल्क देना होगा। अब पावर आफ अटॉर्नी के जरिए कोई बिल्डर या प्रॉपर्टी डीलर खरीद फरोख्त नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट स्कीम समेत 19 प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही धार्मिक व सांसकृतिक स्थलों के लिये वंदन योजना लागू होगी। इसके लिए 50 करोड़ की व्यवस्था होगी। यूपीडा एक्सप्रेस के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करेगा।

कैबिनेट ने इसके लिये 3000 करोड़ खर्च को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार ने चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्रस्ताव के तहत सरकारी अस्पताल, मेडिकल कालेज व अन्य संस्थानों में तैनात चिकत्सिक अब 65 वर्ष तक अपनी सेवायें दे सकेंगे। हालांकि मुख्य चिकत्सिाधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, मुख्य चिकत्सिा अधीक्षक जैसे प्रशासनिक पदों पर तैनात चिकत्सिकों को पहले की भांति 62 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत्त समझा जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई चिकित्सक 62 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत्ति लेना चाहता है तो उसे ऐसा करने की अनुमति होगी मगर इसके लिये उसे स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये आवेदन करना होगा। इसी प्रकार प्रशासनिक पद पर तैनात चिकित्सक यदि 65 वर्ष की आयु तक सेवा देना चाहता है तो उसे प्रशासनिक पद का त्याग करना होगा।

प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले तीन साल से छह साल की उम्र तक के बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा इन बच्चों को पहले गर्म पका हुआ भोजन दिया जाता था मगर पिछले कुछ वर्षों से यह सिलसिला कई कारणों से ठप हो गया था।

कैबिनेट से हुए निर्णय के अनुसार अब इन बच्चों को जो गर्म पका हुआ भोजन दिया जाएगा उसका मेन्यू मिड डे मील योजना की ही तरह रहेगा। रोड सेफ्टी के लिये योगी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब सड़क हादसे में 3 से ज्यादा मृत्यु होने पर दुर्घटना की जांच एक कमेटी करेगी। इसमें सही इलाज व उचित मुआवजा मिलेगा।

लखनऊ, प्रयागराज आगरा समेत 5 बस अड्डे का जल्द शिलान्यास होगा। इसके अलावा 18 अन्य बस स्टेशन भी आधुनिक होंगे। यह बस अड्डे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे। मंत्रिपरिषद ने यूपीडा द्वारा निर्मित एवं निमार्णाधीन एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ चयनित स्थलों पर औद्योगिक गलियारा विकसित किए जाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। यूपीडा द्वारा औद्योगिक केन्द्र विकसित किए जाने का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...