लखनऊ। आरोही वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से हरियाला सावन गीतो पर आयोजित सावन मास के उपलक्ष्य में महिला आर्टिस्ट एसोशियशन मां एवं अकादमी की रसमंच योजना के अंतर्गत वाल्मीकि रंगशाला मे तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष, अवधी एवं लोक गायिका शिप्रा द्वारा सावन मास के अंतर्गत गाए जाने वाला कजरी मेंहदी, झूला, हिंडोला, चौमासा बारामासा आदि लोकगीत एवं लोकनृत्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन किरन शिप्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से किया गया। जिसमे शैंकी, राहुल, अभिषेक, हेमू, सर्वोत्तम श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, यशस्वी, दीपाली निगम, प्रियंका दीक्षित, मंजुल रायजादा, ऐश्वर्या चंद्रा, आनंद श्रीवास्तव, मोहम्मद उमर, प्रदीप कुमार, नीतू सिंह आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। अवधी एवं लोक गायिका शिप्रा ने कजरी, घेरी घेरी आई सावन की बदरिया नए बरसन लगी बदरिया रूमझूम के हिंडोला झूलन आई बलमा, सखी बरसे झमाझम पानी गाकर मनमोहक प्रसतुति दी। इसअवसर पर आरोही वेलफेयर फाउंडेशन कि सचिव मोना चंद्रा, उपाध्यक्ष अनमोल, समाजसेवी एवं महिला आर्टिस्ट एसोसिएशन मां की अध्यक्ष नीशू त्यागी, दबीर सिददी, सौरभ कमल आदि मौजूद रहे।





