back to top

दशरथ कैकेयी संवाद देखकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

श्री रामलीला समिति गोमती नगर द्वारा द्वितीय दिवस

लखनऊ। मयार्दा पुरूषोतम भगवान श्रीराम चन्द्र जी की रामलीला का आयोजन पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज द्वितीय दिवस कैकेयी मन्थरा संवाद, दशरथ कैकेयी संवाद, राम, लक्षमण, सीता द्वारा वनगमन हेतु कौशल्या एवं सुमित्रा से विदा लेना, वन गमन गीत, पंचवटी में सूर्पणखा का नासिका छेदन, खरदूषण दरबार में सूर्पणखा का प्रवेश, खरदूषण वध, रावण दरबार में सूर्पणखा का प्रवेश, रावण एवं मारीच संवाद, पंचवटी में स्वर्णमृग का प्रवेश एवं मारीच वध, जोगी रावण का प्रवेश एवं सीता हरण, के दृष्य प्रस्तुत किये गये। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आज शहर की विभिन्न रामलीला समितियों एवं संगठनों के पदाधिकारी गण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनका रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोरा एवं महासचिव रमेश चन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्ट पहनाकर स्वागत किया।
सांस्कृतिक मंत्री आनन्द सिंह कपकोटी के निर्देशन में आज दशरथ कैकेयी संवाद जिसमें हरीश काण्डपाल दशरथ एवं उनकी पत्नी चित्रा काण्डपाल ने कैकेयी का अभिनय किया जिसकी दर्शकों ने अत्यंत सराहना की। दशरथ ने राग विहाग में प्रिये तुम काहे होत मलीन गीत गाकर कैकेयी को रिझाने का प्रयत्न किया तथा राग जैजैवंती में सुनहूँ प्रिया मैं कहूँ सतवाणी व विलाप गीत क्यों तू मारे है पापिन राम विरह के वाँण गाकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
राम लक्ष्मण सीता द्वारा गाया गया वन गमन गीत उतारूँ राज के कपड़े हमें माता विदा कीजै अत्यंत मार्मिक रहा जिससे दर्शकों की आँखें भर आयी। राम का अभिनय नेहा सिंह एवं लक्ष्मण निक्की सिंह दोनों सगी बहनें हैं। सीता का अभिनय किरन जोशी द्वारा किया गया। सूर्पणखा सरिता भाकुनी का नृत्य एवं गायन निकिता गोस्वामी सहित सभी कलाकारों का अभिनय अत्यंत सराहनीय रहा। रावण पुष्कर सिंह नयाल का अभिनय प्रभावशाली रहा, खर-दूषण हरीश काण्डपाल, ख्याली सिंह एवं तारा दत्त काण्डपाल का अभिनय सराहनीय रहा। कुम्भकर्ण- ख्याली सिंह, जोगी रावण गोविन्द सिंह बोरा तथा मारीच-मनीष उपाध्याय का अभिनय प्रभावशाली रहा। कौशल्या दमयंती नेगी थी।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...