back to top

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों को किया सम्मानित

1200 से अधिक गुरूजनों का सम्मान किया गया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा अपने परिसर में गुरु पूर्णिमा जयंती के अवसर पर आज गुरुवार को आधुनिकशिक्षापद्धतौ गुरुशिष्यपरम्परायां च अन्तर्सम्बन्ध: विषय पर पर व्याख्यान गोष्ठी एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे संस्कृत विद्यालयो/महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त संस्कृत शिक्षकों व अन्य गुरूजनों को सम्मानित करने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण के पश्चात् मुख्य अतिथियों का वाचिक स्वागत किया गया।
संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि उप्र संस्कृत संस्थान द्वारा अपने स्थापना काल से गुरु पूर्णिमा के कार्यकम का आयोजन करता रहा है। विगत कुछ वर्षों से गुरू पूर्णिमा के अवसर पर संस्कृत संस्थान संस्कृत के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम को और विस्तार देते हुए गुरूजनों का भी सम्मान करने का निर्णय लिया गया है जो कहीं से सेवानिवृत्त नहीं हैं और स्वयं के संसाधनों से बच्चों को संस्कृत की शिक्षा नि:शुल्क प्रदान कर रहें हैं। अब तक इस कार्यक्रम में संस्थान द्वारा 1200 से अधिक गुरूजनों का सम्मान किया गया है। आज के दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास” का जन्मदिन भी है। वे संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे। उनका एक नाम वेद व्यास भी है। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है और उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। महर्षि वेदव्यास जी ने वेदों का संकलन किया और मानव समाज को अमूल्य ज्ञान दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमत्रित प्रो० ओम प्रकाश पाण्डेय ने वेद व्यास के व्यक्तित्व कृतित्व का विशद विवेचन किया। उन्होने कहा कि वेद चतुष्टय, पुराण इतिहास का लोकोद्धारक प्रणयन व्यास जी ने किया। प्रो. आजाद मिश्र ने गुरु शिष्य परंपरा के संवाहक तत्वों का विवेचन किया। उन्होंने गुरु में शिष्यत्व, आचरण, व्यवहार इत्यादि को जरूरी बताकर सभी का सन्निवेश महर्षि व्यास में घटित किया और शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो शिक्षा पद्धति प्राचीन काल में थी वही शिक्षा पद्धति आज भी है। इसमें विषय और संसाधन आधुनिक हुए हैं। डॉ. रेखा शुक्ला द्वारा बताया गया कि भारतीय चिन्तन परम्परा में शिक्षा का उद्देश्य नि:श्रेयस का अधिगम ही है। गुरु सत्पथ का प्रदर्शक होता है जो शिष्य के अज्ञानान्धकार को नष्ट करके ज्ञानप्रकाश को प्रदान करने वाला गुरु ही होता है। प्रो. उमारानी त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान महनीय है। वस्तुत: गुरुतत्व ही ज्ञानरूप है। अंधकार विनाश के लिए गुरु प्रकाशात्मक रूप है।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...