back to top

त्रिनेश्वर मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ

माता सीता के जीवन, उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला
लखनऊ। लखनऊ पश्चिम क्षेत्र स्थित त्रिनेश्वर मंदिर एवम पार्क आज प्रभु श्री राम की सहधर्मिणी, भार्या, श्री लक्ष्मण जी की माता समान भाभी, जनक दुलारी, माता सीता की नवमी के आयोजन का साक्षी बना। आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिला महिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह जी के संयोजन एवम अध्यक्षता में हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सुचिता चतुवेर्दी, सदस्य, बाल आयोग, मुख्य अतिथि डॉ. साधना बाजपेई, समाजसेवी, शिक्षिका, फिल्मी कलाकार की गरिमामई उपस्थिति थी। एकल अभियान प्रमुख पूनम तिवारी, मातृ शक्ति संयोजिका सरोज सिंह, दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्वेता श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवम मातृ शक्ति की बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के पूर्व श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सभी ने माता सीता के जीवन, उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला और उन्हें अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित लिया गया और यह संकल्प लिया गया की प्रति वर्ष इसी प्रकार हम सब सीता नवमी का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री श्री योगेश शर्मा, जिला मंत्री पंकज तिवारी के साथ ही अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी विशेष उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...