back to top

भक्ति, ज्ञान और कर्मयोग का संदेश दे गया ‘सुदामा’

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ नाटक का मंचन

लखनऊ। थर्ड विंग की नवीनतम् प्रस्तुति भक्ति, ज्ञान और कर्म योग पर आधारित संगीतमय नाटक सुदामा का मंचन गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे आॅडिटोरियम में पुनीत अस्थाना और केशव पंडित के सशक्त निर्देशन में किया गया। इसका नृत्य निर्देशन आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया था। इसकी प्रस्तुतकर्ता सरोज अग्रवाल ने ही इसका प्रभावी लेखन और संगीत परिकल्पना भी की थी।
प्रस्तुति के अनुसार सुदामा की कथा, केवल सुदामा की ही नहीं, कृष्ण और सुदामा दो ऐसे मित्रों की कथा है जिनके व्यक्तित्व में पूर्ण विरोधाभास है। श्रीकृष्ण महानायक महाराजनीतिज्ञ और अतुलित वैभवशाली थे। इसके बिलकुल विपरीत, सुदामा भौतिक एवं आर्थिक संकटों से घिरे एक असाधारण पुरुष थे। एक और नीलमणि की कान्ति वाले पीताम्बरधारी, सम्पूर्ण आर्यावर्त में वन्दित और पूजित, द्वारिकापति कृष्ण और दूसरी ओर महल के महाद्वपार पर, जीर्ण-शीर्ण काया वाले, धूल-धूसरित वस्त्रों में खाली पैर, सुदामा नाम का एक भिक्षुक। अद्भुत प्रसंग के तहत द्वारिकाधीश अपने परम मित्र सुदामा का नाम सुनते ही, उनका सत्कार करने नंगे पांव ही दौड़ पड़े थे। नाटक ने यह संदेश भी दिया कि “कामना के साथ यदि कर्म नहीं होगा तो केवल भक्ति उस कामना को पूर्ण नहीं कर सकती है। ठीक उसी तरह जैसे कि एक विद्यार्थी विद्वान बनने के लिए घंटों देव मूर्तियों के सामने बैठकर अपनी सफलता की प्रार्थना करे पर विद्या का अभ्यास न करे तो केवल भक्ति, उसे विद्वान नहीं बना सकती है। इस नाटक की एक और विशेषता यह रही कि इसमें सभी पुरुष पात्रों का अभिनय भी महिलाओं द्वारा ही किया गया है। यह सभी महिलाएं प्रोफेशनल कलाकार न हो कर सामान्य गृहणियां या सेवारत महिलायें रहीं।
नाटक में सूत्रधार की भूमिका केशव पंडित, सुदामा की आनन्दी अग्रवाल, कृष्ण की अलका सिंह, धनीराम की शालिनी अग्रवाल, आत्मा की अन्विता रस्तोगी, बाबा की निविधा अग्रवाल, सुशीला की नदिता पंडित, रुक्मणी की रोमा कपूर, सत्यभामा की अंजलि सचान, ज्ञान की अधिराज अग्रवाल, विवेक की समत्व अग्रवाल, द्वारपाल एक की रत्नांगी पडित, द्वारपाल दो की लावन्या सिंह, नृत्य एवं परिचारिका की भूमिका प्रिशा अग्रवाल और पावनी अग्रवाल ने बखूबी निभायी।
मंच पार्श्व दृश्यबंध परिकल्पना का दायित्व आनंद अस्थाना, दृश्यबंध निर्माण का शकील ब्रदर्स, रूपसज्जा का मनोज वर्मा, वेशभूषा दीपा भागर्व और स्तुति अग्रवाल, प्रकाश परिकल्पना एवं संचालन का देवाशीष मिश्रा, वीडियोग्राफी का आशुतोष विश्वकर्मा, संगीत संचालन का रत्नांगी पंडित, गायन का जतिन निगम ने अदा कर नाट्य के आकर्षण को बढ़ाया। सहयोगी मंडल में विष्णु अग्रवाल और विनम्र अग्रवाल सहित अन्य शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...