back to top

छात्र छात्राओं ने महाकाव्य रामायण को जीवंत किया

होप हाउस को हाउस आॅफ द ईयर अवॉर्ड भी दिया गया
लखनऊ। विरासत, कला और शिक्षा के अद्भुत संगम के रूप में वरदान इंटरनेशनल अकादमी ने अपने वार्षिक समारोह 2025 कैलाइडोस्कोप: रामायण रिटोल्ड के माध्यम से अमर महाकाव्य रामायण को जीवंत कर दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य संध्या ने संगीत, नृत्य और नाट्य के उत्कृष्ट समन्वय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्टेट चेयरमैन एमएसएई ग्रोथ गौरव प्रकाश थे। कार्यक्रम की प्रत्येक प्रस्तुति ने रामायण की शाश्वत कथा को नए रंगों और दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया। द लेजेंड बिगिन्स, सेरेनिटी इन मोशन (योगा), द डिवाइन माइंड आॅफ सीता एंड राम तथा बैक टू द सेक्रेड रूट्स जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समापन प्रस्तुति तूफान में संपूर्ण छात्र समुदाय ने मंच पर एकजुट होकर ताल, रंग और ऊर्जा का अप्रतिम संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कक्षा 12 की श्रिया वर्मा और कक्षा 10 के ऋषित झा को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों और सर्वांगीण विकास से संबंधित मील के पत्थरों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 10 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से मीनू भट्ट, स्वप्ना दीक्षित, ऋचा श्रीवास्तव और मोहम्मद महमूद को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार रेशम यादव, अर्चना तिवारी एवं मिलन शुक्ला को मिला। होप हाउस को हाउस आॅफ द ईयर अवॉर्ड भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...