back to top

कप्तान करूणारत्ने की शतकीय पारी से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया

गॉल: कप्तान दिमुथ करूणारत्ने की 122 रन की शानदार पारी से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अपने पहले मुकाबले में रविवार को यहां 268 रन के लक्ष्य को सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। करूणारत्ने की यह नौवीं शतकीय पारी रही। उन्होंने इस दौरान सलामी बल्लेबाज लाहिरू तिरिमाने (64) के साथ पहले विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी करके दोनों टीमों के बीच पहले विकेट के रिकार्ड की बराबरी की। इस साझेदारी के दम पर मुकाबले के पांचवें दिन श्रीलंका ने छह विकेट की जीत के साथ दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 28 रन बनाए। लंच के समय श्रीलंका को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे जिसे देखते हुए अंपायरों ने खेल को जारी रखने का फैसला किया। करूणारत्ने को हालांकि किस्मत का भी साथ मिला। वह जब 58 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब शार्ट लेग पर टाम लैथम ने उनका कैच टपका दिया, इसी स्कोर पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उन्हें स्टंप करने का मौका छोड़ दिया। उन्होंने 245 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। टिम साउथी ने उनकी शानदार पारी का अंत किया। करूणारत्ने और तिरिमाने ने दोनों देशों के बीच पहले विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी की बराबरी।

हैमिल्टन में 1991 में जान राइट और ट्रेवर फ्रैंक्लिन ने 161 रन की साझेदारी की थी। इस साझेदारी की अहमियत का अंदाजा इसी बात से समझा जा सकता है कि गॉल में कोई भी टीम 99 रन से बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस मैच में श्रीलंका के लिए यह नया रिकार्ड है। श्रीलंका ने पांचवें दिन की शुरूआत बिना किसी नुकसान के 133 रन से की। टीम को जीत दर्ज करने के लिए 135 रन की और जरूरत थी। न्यूजीलैंड को पहली सफलता तिरिमाने के विकेट के रूप में मिली। विलियम समरविले ने उन्हें पगबाधा आउट किया। मैदानी अंपायर ने हालांकि उन्हें नाटआउट करार दिया था लेकिन रिव्यू के बाद तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया। कुसाल मेंडिस ने समरविले की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर आक्रामक रूख दिखाया लेकिन एजाज पटेल की गेंद पर वह जीत रावल को कैच दे बैठे। करूणारत्ने ने इसके बाद मैथ्यूज के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। करूणारत्ने और कुसाल परेरा जल्दी-जल्दी आउट हो गए लेकिन धनंजय डि सिल्वा (14) और मैथ्यूज ने इसके बाद दो सत्र बाकी रहते टीम को जीत दिला दी। श्रृंखला का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुरुवार से कोलंबो में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...