back to top

श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर हुआ विशेष समागम

लखनऊ। श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के 350 वें शहीदी पर्व के अवसर पर डी ए वी कॉलेज मे विशेष समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज शाम 6:30 बजे से रात 11:00 बजे तक विशेष दीवान सजाए गए। गुरुद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया की डॉक्टर गुरमीत सिंह के संयोजन में आज शाम 7:00 से देर रात तक विशेष रूप से भाई दविंदर सिंह सोढ़ी लुधियाना से, पटियाला से भाई जसकरन सिंह, श्री दरबार साहब अमृतसर से भाई गुरजिंदर सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल किया। कल 25 नवंबर प्रात: से देर शाम तक डी ए वी कालेज मे मुख्य आयोजन होगा एवं प्रात: 11:00 बजे गुरु साहब की शहीदी के वक्त पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर गुलाब के फूलों से फूलों की वर्षा की जाएगी। शाम 7:00 बजे से देर रात तक गुरुद्वारा यहियागंज में विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कल विशेष रूप से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

गुरुद्वारा मानसरोवर में सजा विशेष दीवान


लखनऊ। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज का 350 वा शहीदी पर्व पर समर्पित कीर्तन समागम 23 नवंबर 2025 को दिन रविवार गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर गुरु तेग बहादर नगर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ में बहुत ही श्रद्धा से मनाया जायेगा। गुरु तेग बहादुर साहिब जी 🙏 महाराज के 350 वे शहीदी पर्व पर अध्यक्ष सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा ने बताया कि 3 दिवसीय दीवान की आरंभता 23 नवंबर अमृत वेले से नितनेम, सुखमनी साहिब जी के पाठ अखंड पाठ के साथ हुई जहाँ 23 नवंबर को शाम 6 बजे से रात 12 बजे के कीर्तन दीवान होंगे और गुरु का लंगर होगा, वही 25 नवंबर को अखंड पाठ कि समाप्ति होंगी। पाठ संगत ने मिलकर किए हजूरी रागी भाई सुखजीत सिंह जी ने आशा दीवार के कीर्तन किए । हैड ग्रंथि ज्ञानी परमजीत सिंह जी ने संगत को गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज जी के इतिहास के बारे में बताया। हजूरी रागी भाई सुखजीत सिंह जी ने शब्द कीर्तन किये, उसी के साथ 25 नवंबर को शहीदी पर्व के विशेष दीवान सुबह 9 बजे से आरम्भ होंगे जो कि दोपहर 12 बजे तक चलेंगे और गुरु का लंगर वितरित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...