back to top

सपा, बसपा सदस्यों ने किया विधानसभा से बहिर्गमन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार पर बिजली उपभोक्ताओं के हितों के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए सपा और बसपा सदस्यों ने शुक्रवार को विधानसभा से बहिर्गमन किया।

प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य संजय गर्ग ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से राज्य में बिजली उत्पादन, उपभोग और खरीद के बारे में सवाल पूछा। शर्मा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मौसम के मुताबिक बिजली की मांग में बदलाव होता है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल से अक्टूबर तक बिजली की मांग 17500 मेगावॉट से 22000 मेगावॉट के बीच रहती है। वहीं नवम्बर से मार्च तक यह 10000 से 16000 मेगावॉट के बीच रहती है। इस वक्त राज्य की औसत बिजली खपत 15800 मेगावॉट है। मंत्री ने बताया कि वर्ष 201920 में जनवरी तक विभिन्न स्रोतों से 10526.4 करोड़ यूनिट बिजली खरीदी गई।

सपा सदस्यों ने इस पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रदेश में बिजली का उत्पादन एक यूनिट भी बढ़ाने में विफल रही है। नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गम्भीर नहीं है। उसके बाद सपा के सभी सदस्य सदन से बाहर चले गए।

सदन में बसपा के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि जब राज्य सरकार सस्ती बिजली खरीदने का दावा कर रही है, तो उसे इसका लाभ उपभोक्ताओं को भी देना चाहिए। उसके बाद बसपा के भी सभी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।

मंत्री शर्मा ने कांग्रेस सदस्य अजय कुमार लल्लू के एक सवाल पर कहा कि बिजली वितरण कम्पनियों का घाटा वर्ष 200001 के 77.47 करोड़ से बढ़कर अब 82214.40 करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने कहा कि इस घाटे को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...