back to top

दक्षिण कोरियन पॉप गायकों ने हिंदी गानों से समां बांधा

 

लखनऊ। अपने अलहदे अंदाज के लिए विख्यात लखनऊ, जग प्रसिद्ध यहां की सुहानी शाम में हजारों की भीड़ से खचाखच भरा प्रांगण, सबको इंतजार था अपने चहेते दक्षिण कोरियन पॉप गायक का। धैर्य की परीक्षा चरम पर पहुंचती है, तभी मंच पर आ जाते हैं अऊरा और फ्राइडे। हाथ जोड़कर नमस्ते लखनऊ से समारोह की शुरूआत होती है। गायकों ने ये शाम मस्तानी से कार्यक्रम की शुरूआत की, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। ये शाम मस्तानी के बाद नाचेंगे सारी रात और आंख मारे लड़की गाने को पूरा हिंदी में सुनाया। श्रोताओं की फरमाइश पर जिमी-जिमी और अऊवा-अऊवा को भी गाया। कई मशहूर दक्षिण कोरियन गाने भी सुनाए जिसपर खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम में एमएलसी पवन सिंह चौहान समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

देखा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा

दक्षिण कोरियन पॉप कलाकार अऊरा और फ्राइडे शुक्रवार को लखनऊ में इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा और क्लाक टावर का भ्रमण किया। यहां फोटोग्राफी की और वीडियो भी बनाए और कहा कि यूपी बहुत अच्छा है।

लौटकर दक्षिण कोरिया में सुनाएंगे हिंदी गाने

दरअसल, उत्तर प्रदेश और कोरिया का करीब दो हजार साल पुराना रिश्ता है। अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना जो कि बाद में कोरिया की महारानी बनींं। वहां के काफी लोग अयोध्या को अपना ननिहाल मानते हैं। यह वक्त भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ का भी है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मेलकृमिलाप बढ़ा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से प्रदेश में संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दक्षिण कोरियन पॉप कलाकार अऊरा और फ्राइडे अपनी शानदार प्रस्तुति दे रहे हैं। कार्यक्रम की शुरूआत ग्रेटर नोएडा से हुई, इसके बाद फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखनऊ में संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कल यानी 16 सितंबर को कानपुर और 27 सितंबर को आगरा में प्रस्तुति देंगे। खासबात यह कि दक्षिण कोरियन के साथकृसाथ हिंदी में भी गाने लोगों को सुना रहे हैं। कुछ गाने ऐसे हैं जिनका कुछ हिस्सा हिंदी तो कुछ अपनी भाषा में गा रहे हैं। ये कलाकार दक्षिण कोरिया लौटने के बाद वहां भारतीय गीतों को अपनी भाषा में सुनाएंगे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...