back to top

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता है। सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव की पूजा-आराधना, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने, बेलपत्र अर्पित करने और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। सावन पूर्णिमा के दिन भाई-बहन के आपसी रिश्ते और प्यार का पर्व रक्षाबंधन भी मनाया जाता है। इस वर्ष सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को मनाई जाएगी।वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से शुरू हो रही है, जो 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को है।

पूजा, स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि पर गंगास्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन ब्रह्रा मुहूर्त में सुबह 04 बजकर 28 मिनट से लेकर 05 जबकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। वहीं सावन पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजन का भी खास महत्व होता है।

सावन पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
सावन पूर्णिमा की तिथि पर भगवान शिव और माता पार्तती की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। इस दिन व्रत रखते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक करने का महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया जप, तप, दान और पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सावन पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने की पंरपरा है। श्रावण पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करना बहुत ही पुण्यकारी होता है। दान देने से न केवल भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि दाता के जीवन में भी सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। विशेष रूप से इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना और दक्षिणा देना बहुत शुभ माना जाता है। श्रावण पूर्णिमा पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को दीघार्यु, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

RELATED ARTICLES

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....