भारत संस्कृति यात्रा कार्यक्रम का लखनऊ के सुधि दर्शकों ने किया रसास्वादन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और हिंदुस्तान आर्ट और म्यूजिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत संस्कृति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को कला मंडपम प्रेक्षागृह, कैसरबाग में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत हिंदुस्तान आर्ट और म्यूजिक सोसायटी द्वारा अब तक 5 देशों, 18 राज्यों, 26 शहरों में 35 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और 100 कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जा चुका है।
इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, सलाहकार भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और सेवानिवृत्त आईएएस प्रदीप तिवारी और निदेशक, उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी डॉ. शोभित कुमार नाहर उपस्थित रहे और सभी उपस्थित अतिथियों और कलाकारों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत जी। इसके अतिरिक्त भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं, टीचर्स तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सोहिनी राय चौधरी ने अपनी गायन प्रस्तुति और पंडित तरुन भट्टाचार्य ने संतूर वादन की प्रस्तुति से सबको मोहित कर दिया एवं अमृता दास ने अत्यंत मनमोहक ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी ने प्रस्तुतियों का रसास्वादन किया।





