लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अभिनेत्री श्रुति राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के टाइटल से ही साफ है कि कहानी रिश्तों और उनसे जुड़े भावनात्मक पहलुओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म का निर्माण जिया इन्फोकस फिल्म क्रिएशन एंड स्माकांत पाठक एंड को. के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है, जो इस प्रोजेक्ट का एक प्रमुख आकर्षण है। रिश्तों की लीला में श्रुति राव के साथ अभिनव तिवारी, विक्की सिंह, सुमित सागर, अनूप अरोड़ा, नीलम पांडे, निशा तिवारी, आयुषी सुधा और सौरभ सिंह रसगुल्ला सहित कई जाने-माने कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को देखते हुए माना जा रहा है कि इसमें मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक और भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता दी जाएगी। फिल्म के निमार्ता रमाकांत पाठक, धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी और संजय सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य श्रीवास्तव कर रहे हैं। वहीं फिल्म के डीओपी डी.के. शर्मा हैं, जो सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिल्म की कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है। फिल्म की शूटिंग बाराबंकी के आसपास शुरू होने के साथ ही टीम ने अपने प्रोजेक्ट पर काम तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के लोकेशंस भोजपुरी फिल्मों के लिए हमेशा से खास रहे हैं और रिश्तों की लीला की शूटिंग भी इसी क्षेत्र में हो रही है। रिश्तों की लीला की कहानी, कलाकारों की केमिस्ट्री और श्रुति राव की मुख्य भूमिका को लेकर भोजपुरी दर्शकों में खास उत्सुकता देखने को मिल रहा है।
भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू
By Anil Dwivedi
0
32
RELATED ARTICLES
नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण
लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...
व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को
लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...
फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन
डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित
लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....
मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका
प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...
फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक
भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...
प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक
मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...
संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...
सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...
यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...





