back to top

शरद पूर्णिमा : दीयों के रोशनी से जगमग हुआ गोमती घाट

महंत देव्यागिरी महाराज ने की गोमती मैया की आरती
शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को खीर का भोग लगाया
महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया

लखनऊ। श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज की अगुवाई में डालीगंज के गोमती तट के उपवन घाट पर आश्विन मास की पूर्णिमा पर आज यानि बुधवार को माता गोमती की आरती की गई। साथ ही शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में चंद्रमा को खीर का भोग लगाया गया और बाद में खीर का ही प्रसाद बाटा गया। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्री देव्यागिरी जी महाराज ने माल्यार्पण भी किया।
श्रीमनकामेश्वर मठ- मंदिर के तत्वावधान में होने वाली हर महीने पूर्णिमा आरती के क्रम में बुधवार की शाम पूर्णिमा पर आरती की हुई। श्रीमहंत देव्यागिरी महाराज की अगुवाई में उपवन घाट पर बनी 11 वेदियों से आरती की गई। मंदिर की प्रमुख सेवादार उपमा पाण्डेय के नेतृत्व में सेवादार मुकेश गुप्ता, दुवार्सा, शिखा, आरती और बासु सहित अन्य भक्तों ने घाट की सफाई की । इसके अलावा पिंकी और मेधा श्रीवास्तव ने फूलों दीयों की रंगोली बनाई। आरती पर काफी संख्या मे भक्त मौजूद रहे। बाद में खीर का प्रसाद वितरित किया गया। आरती से पहले कथा वाचिका कल्याणकारी गिरी ने श्री भागवत महापुराण के पहले अध्याय की कथा सुनाई। इसमें भागवत श्रवण के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत महंत देव्यागिरी महाराज ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने पहली बार गोपियों के साथ महारास किया था।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...

मायावती का महिलाओं से आह्वान…रेवड़ियों और लुभावने वादों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने महिला मतदाताओं से निजी लाभ वाले लुभावने वादे एवं घोषणाओं से बचने की अपील करते...