back to top

कोरोना टीके के विकास, आपूर्ति के लिए मिलकर काम करेंगी सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि वे भारत तथा विश्व स्तर पर कोविड-19 टीकों के विकास, विनिर्माण तथा आपूर्ति के लिए मिलकर काम करेंगी। दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला और भारत बायोटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने भारत समेत दुनिया के लिए कोविड-19 टीकों के विकास, विनिर्माण तथा आपूर्ति के अपने संयुक्त इरादे के साथ काम करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि उनके सामने सबसे महत्वपूर्ण कार्य भारत और विश्व स्तर पर जीवन व आजीविका को बचाना है। टीका सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी वैश्विक वस्तु हैं। उनमें जीवन को बचाने और जल्द से जल्द आर्थिक पुनरुद्घार को तेज करने की शक्ति है। भारत में दो टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मिल चुकी है।

ऐसे में अब ध्यान इसके विनिर्माण, आपूर्ति व वितरण पर है कि आबादी के जिस हिस्से को इसकी सबसे अधिक जरूरत है, उसे उच्च गुणवत्तायुक्त, सुरक्षित व प्रभावी तरीके से टीका मिले। डीसीजीआई ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी प्रदान कर दी है। दोनों ने कहा, हमारी दोनों कंपनियां इस गतिविधि में पूरी तरह से लगी हुई हैं और देश व दुनिया में बड़े पैमाने पर टीके को उतारने को सुनिश्चित करने को अपना कर्तव्य मानती हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...