back to top

सेंसेक्स 154 अंक बढ़कर नए उच्चस्तर पर, निफ्टी 13,550 अंक के पार

मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच सोमवार को सेंसेक्स 154 अंक बढ़कर नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 46,373.34 अंक तक गया।

अंत में कारोबार की समाप्ति पर यह 154.45 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,253.46 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.30 अंक या 0.33 प्रतिशत के लाभ से 13,558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 13,597.50 अंक का नया उच्चस्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टाइटन और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का समर्थन मिलने से घरेलू बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे।

इसके अलावा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार को समर्थन मिला। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गत सप्ताहांत शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,195.43 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और जापान के निक्की में लाभ रहा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा एक प्रतिशत बढ़कर 50.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...