back to top

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में गिरावट

मुंबई । सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के लागू होने से घरेलू बाजारों पर दबाव बढ़ा। भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क लगा है। इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 508.16 अंक की गिरावट के साथ 80,278.38 अंक पर और एनएसई निफ्टी 157.35 अंक फिसलकर 24,554.70 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे। हालांकि इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,516.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,060.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...