back to top

बलरामपुर में आईएसआईएस आतंकवादी के घर पर ली गयी तलाशी

  • अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की थी योजना
  • अल्पसंख्यक समुदाय के 47 अपराधियों के मारे जाने का बदला लेने की भी थी तैयारी

लखनऊ। दिल्ली में आईएसआईएस के एक आतंकवादी अबू युसुफ उर्फ मुस्तकीम की गिरफ्तारी के बाद बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम युसुफ को देर शाम बलरामपुर लायी है। उसको लेकर कई जगह छापेमारी की गयी। उधर, यूपी एटीएस की एक टीम दिल्ली पहुंच गयी। इसके साथ ही एक टीम ने आतंकी के बलरामपुर स्थित घर छापेमारी कर तलाशी ली है।

डीजीपी मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों मेें चौकसी बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही नेपाल बार्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गयी है। दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी और उसके यूपी से कनेक्शन होने की जानकारी होते ही सूबे के डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने यूपी एटीएस और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को एलर्ट किया गया।

47 अपराधियों के मारे जाने का बदला लेने की तैयारी थी

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में गिरफ़्तार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी आतंकवादी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की योजना थी। प्रवक्ता के मुताबिक पकड़े गए आतंकवादी ने यह भी बताया है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले साल के अंत में हुई हिंसा में उपद्रवियों से वसूली, संपत्तियों की कुर्की के नए कानून और राज्य में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अल्पसंख्यक समुदाय के 47 अपराधियों के मारे जाने का बदला लेने की भी तैयारी थी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से संपर्क करने के बाद उत्तर प्रदेश की एटीएस दिल्ली पहुंंच गयी है। इसके अलावा दस्ते की एक टीम बलरामपुर में डेरा डाला हुआ है। गिरफ्तार आतंकी बलरामपुर का निवासी बताया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के रिज रोड इलाके से आईएसआईएस के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से आईईडी विस्फोटक बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी शुक्रवार रात को मुठभेड़ के बाद हुई है। दूसरी तरफ, यूपी एटीएस को छानबीन में जानकारी मिली है कि अबू युसुफ के कुछ रिश्तेदार लखनऊ में भी रहते हैं। इनमें उसके मामा भी हैं। लखनऊ में रह रहे उसके रिश्तेदारों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...