back to top

एसबीआई: बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट, कुछ घंटों के लिए आज और कल बंद रहेंगी ये सेवाएं

नई दिल्ली।  अगर आपको डिजिटल तरीके से बैंक का कोई भी काम निपटाना है और आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (रइक) में है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज रात 150 मिनट के लिए बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं। इसलिए ग्राहक अपने सभी जरूरी काम जल्द निपटा लें। इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट भी जारी किया है।

एसबीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी

एसबीआई ग्राहक दो घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है। एसबीआई ने ट्वीट में बताया कि बैंक 16 जुलाई 2021 को रात 10.45 बजे से देर रात एक बजकर 15 मिनट (17 जुलाई 2021) तक मेंटेनेंस का काम करेगा। यानी आप 150 मिनट के लिए इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

रइक ने कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं। इससे पहले 16 जून और 13 जून को भी एसबीआई की कई सेवाएं प्रभावित हुई थी। मई महीने में भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से एसबीआई का योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस समेत डिजिटल बैंकिंग मंच प्रभावित हुआ था।

देश में एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं

मालूम हो कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं हैं और 57,889 एटीएम है। 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश: 8.5 करोड़ और 1.9 करोड़ है। वहीं बैंक के यूपीआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ है।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...