शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत और कथक नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से प्रदेश प्रतियोगिता शास्त्रीय एवं सुगम संगीत 2024-25 का आयोजन 14 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक किया जाएगा। वाल्मीकि रंगशाला में सात दिनों प्रतिभागी स्वर वाद्य, अवनद्ध वाद्य, शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत और कथक नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अकादमी निदेशक डा. शोभित कुमार नाहर ने बताया कि 14 दिसम्बर को स्वर वाद्य के अन्तर्ग गज, तंत्र एवं सुषिर वाद्य की प्रतियोगिता बाल, किशोर एवं युवा वर्ग की होगी। वहीं 15 दिसम्बर को अवनद्ध वाद्य में तबला एवं पखावज की प्रतियोगिता होगी। 17 दिसम्बर को शास्त्रीय गायन के अन्तर्गत बाल वर्ग ख्याल तराना, ध्रपद-धमाल, ठुमरी-दादरा, शास्त्रीय गायन एवं किशोर वर्ग में ख्याल तराना की प्रतियोगता होगी। 18 दिसम्बर को शास्त्रीय गायन के अन्तर्गत किशोर वर्ग में ध्रुपद धमार, ठुमरी दादरा, शास्त्रीय एवं युवा वर्ग में ख्याल तराना, ध्रुपद धमार, ठुमरी दादरा, 19 दिसम्बर को सुगम संगीत के अन्तर्गत बाल, किशोर, युवा वर्ग में भजन एवं गजल प्रतियोगिता होगी। अन्तिम दिन 20 नवम्बर को बाल किशोर एवं युवा वर्ग में कथक नृत्य की प्रतियोगिता होगी।





