back to top

सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव जनवरी में अमेजन पर होगी रिलीज

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान की अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज तांडव 15 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी। अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित और निर्देशित नौ हिस्सों की इस सीरीज में सैफ अल खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया और कुमुद मिश्रा मुख्य किरदारों में हैं। टाइगर जिंदा है, भारत और सुल्तान जैसी फिल्मों के लिए मशहूर जफर की यह पहली डिजिटल सीरीज है।

फिल्म निर्माता ने कहा कि तांडव के माध्यम से फिल्म की टीम दर्शकों को सत्ता की भूखी राजनीति की दुनिया दिखाना चाहती है। उन्होंने कहा, आप जैसे-जैसे शो देखेंगे, आपको एहसास होगा कि कुछ सही या गलत नहीं होता है,यहां कुछ काला-सफेद नहीं बल्कि सत्ता के इस खेल में सब ग्रे है। मुझे लगता है कि अच्छी कहानी को अच्छे अभिनय से ही सार्थक बनाया जा सकता है और मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे शो में मुझे इतने अच्छे अभिनेता मिले।

सीरीज में डिनो मोरिया, सुनील ग्रोवर, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, जीशान अयूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डियास, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...