back to top

एमएसएमई कार्मिकों को 570 करोड़ रुपये का भुगतान

-रिवाइवल एण्ड फैसिलिटेशन सेल का गठन किये जाने के निर्देश

लखनऊ। कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से संबंधित लगभग 6700 औद्योगिक इकाईयों को क्रियाशील कराया गया है। लगभग 39000 इकाईयो द्वारा 450000 से अधिक कार्मिको को 570 करोड़ रुपये से अधिक वेजेज भुगतान कराया गया है।

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री सिद्वार्थ सिंह व विभाग के प्रमुख डॉ. नवनीत सहगल ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस दौरान कंट्रोल रूम के माध्यम से औद्योगिक इकाईयों तथा श्रमिको को दिए जा रहे सहयोग तथा अद्यतन प्राप्त शिकायतो, प्रकरणो के निस्तारण के संबंध मे जानकारी प्राप्त की।

औद्योगिक इकाईयों, श्रमिको के वेजेज भुगतान आदि प्रकरणों पर संबंधित विभागों, जनपदीय कार्यालयों से ई-मेल, दूरभाष के माध्यम से शिकायतो के त्वरित निस्तारण की कार्य प्रणाली पर संतोष प्रकट किया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण होने तक सतत अनुश्रवण सुनिश्चित किया जायए ताकि प्रकरण से संबंधित व्यक्ति, इकाई को नियमानुसार अपेक्षित सुविधा त्वरित गति से प्राप्त हो सके।

इसके उपरान्त मंत्री द्वारा औद्योगिक इकाईयो तथा निर्यातको के समक्ष आसन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध मे प्रमुख सचिव तथा विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया तथा लाक डाउन अवधि के उपरान्त औद्योगिक इकाईयों को किस प्रकार वित्तीय, विपणन, वित्त पोषण आदि समर्थन की आवश्यकता होगी के संबंध आवश्यक कार्यवाही के लिए आयुक्त एवं निदेशक उद्योग की अध्यक्षा मे रिवाइवल एण्ड फैसिलिटेशन सेल का गठन किये जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वैश्विक परिवेश मे प्रदेश को बेस्ट इन्वेस्टमेन्ट डेस्टीनेशन के रूप मे विकसित करते हुए विभिन्न देशों की कम्पनियों को उद्योग स्थापना के लिए आकर्षित किये जाने की कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...