back to top

रोहित शर्मा वन डे रैंकिंग में छठे पायदान पर पहुंचे, आईसीसी ने जारी किया रैंकिंग 

दुबई. मौजूदा विश्व कप में शानदार लय में चल रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में पांच स्थान के सुधार के साथ बल्लेबाजों की सूची में छठे पायदान पर पहुंच गये हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की आक्रामक पारी खेलने के बाद चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 63 गेंद में 86 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

रासी वैन चौथे स्थान पर पहुंचे 

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक लगातार दो शतकीय पारियों (श्रीलंका के खिलाफ  100 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109) के बाद छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ी रासी वैन डर डुसेन को चौथे स्थान पर खिसका दिया। डिकॉक इस सूची में और ऊपर चढ़ने में नाकाम रहें क्योंकि नीदरलैंड के खिलाफ वह महज 20 रन की पारी ही खेल सके। 

बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 19 वें पर 

इस सूची में बड़ा सुधार करने वालों में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (19 स्थान के सुधार के साथ 18वें पायदान) और नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (16 स्थान के सुधार के साथ 27वें पायदान पर) शामिल है। इन दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर

रैंकिंग में शुभमन गिल दूसरे जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर मौजूद है। गिल बीमारी के कारण विश्व कप के शुरुआती दो मैचों को नहीं खेल सके जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाये। इससे बाबर को शीर्ष पर अपनी स्थिति को और मजबूत करने का मौका मिल गया।

ट्रेंट बोल्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के करीब

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के करीब है। बांग्लादेश के खिलाफ 45 रन पर दो विकेट लेने के बाद वह शीर्ष पर काबिज जोश हेजलवुड (660 रेटिंग अंक) से महज एक अंक पीछे है। अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर राशिद खान दो स्थान के सुधार के साथ गेंदबाजों में चौथे स्थान पर है। केशव महाराज ने सात स्थान का सुधार किया और वह अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।

तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह सातवें स्थान पर 

तेज गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह (सात स्थान ऊपर) और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा (एक स्थान ऊपर) 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि लुंगी एनगिडी छह स्थान ऊपर 16वें स्थान पर आ गये हैं। बांग्लादेश के अनुभवी शाकिब अल हसन 343 रेटिंग अंकों के साथ वनडे आॅलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं।

यह खबर पढ़े- UP एसटीएफ ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सदस्यों को दबोचा, 75 लाख की चरस बरामद 

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...