back to top

रक्षाबंधन उत्सव में प्लास्टिक मुक्त त्योहार का दिया संदेश

लखनऊ। मां जानकी सेवा न्यास के तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सी.एम.एस., विशाल खंड, गोमती नगर, लखनऊ में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल रहे, जबकि न्यास के सबसे बड़े समर्थक एवं सहयोगी प्रशांत भाटिया की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशल जी भाई साहब ने अन्य सम्मानित अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया । इस अवसर पर रक्षाबंधन के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को दशार्ते हुए रक्षाबंधन विशेष क्लिप, नृत्य-नाटिका, बच्चों की विशेष प्रस्तुतियाँ एवं सामूहिक रक्षाबंधन गीत प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी, सम्मान, सामाजिक एकता और संरक्षण का प्रतीक है। एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने परिवार के साथ-साथ समाज, राष्ट्र और प्रकृति की भी रक्षा करे। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए माँ जानकी सेवा न्यास द्वारा प्लास्टिक मुक्त त्योहार मनाएं अभियान की शुरूआत की गई। सभी से अपील की गई कि त्योहारों की खुशियों के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को भी निभाएँ और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में सभी सपरिवार उपस्थिति रहे और सभी ने एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर राखी बांधकर प्रारंभ/शुभारंभ किया गया। कार्यकम में दिनेश शर्मा, पवन सिंह चौहान , अवनीश सिंह अशोक कुमार महा अधिवक्ता, अभय निर्भीक राष्ट्रीय कवि, ओ.पी . श्रीवास्तव एमएलए आदि लोग उपस्थित रहे। ये कार्यक्रम डॉ.पूजा, विभा, रेशु, संयोगिता, आकांशा , मीनाक्षी, अमिता, रोशनी, अनुराधा, ईशा, शोभना आदि बहनों के सहयोग से संपन्न हुआ ।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...