back to top

कोविड-19 की वजह से आईसीयू में भर्ती मरीजों के दिमाग को गंभीर नुकसान का खतरा

नई दिल्ली। कोविड-19 से जुड़े अपने तरह के अब तक किए गए सबसे बड़े अध्ययन में दावा किया गया है कि महामारी के शुरुआती दिनों में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कोविड-19 के मरीजों को गंभीर श्वास संबंधी समस्या के मुकाबले दिमाग के ठीक से कार्य नहीं करने की समस्या अधिक हुई जिससे उनमें मतिभ्रम होने या उनके कोमा में जाने की स्थिति पैदा हुई। द लांसेट रेसपीरेटरी मेडिसीन पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान पत्र के मुताबिक अध्ययन के दौरान 28 अप्रैल 2020 से पहले कोविड-19 के दो हजार मरीजों में चित्तभ्रम एवं कोमा में जाने की घटनाओं पर नजर रखी गई।

यह अध्ययन 14 देशों में 69 आईसीयू के मरीजों पर किया गया। अमेरिका स्थित वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर (वीयूएमसी) के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में हुए अनुसंधान के मुताबिक शामक औषधि और परिवार से मिलने पर रोक इन मरीजों के दिमाग की कार्यप्रणाली पर पड़ने वाले दुष्परिणाम में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि आईसीयू में मतिभ्रम का संबंध उच्च चिकित्सा खर्च एवं मौत के खतरे से जुड़ा है और इससे लंबे समय तक आईसीयू संबंधित डिमेंशिया हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक इन मरीजों में 82 प्रतिशत 10 दिनों तक लगभग कोमा की स्थिति में रहे जबकि 55 प्रतिशत में तीन दिन तक मतिभ्रम की स्थिति बनी रही।

वैज्ञानिकों ने रेखांकित किया कि आईसीयू में भर्ती मरीजों के दिमाग के गंभीर रूप से काम नहीं करने की स्थिति औसतन 12 दिनों तक बनी रही। वीयूएमसी में कार्यरत और अनुसंधान पत्र के सह लेखक ब्रेंडा पन ने कहा, दिमाग के ठीक से काम नहीं करने की गंभीर समस्या की यह अवधि अन्य बीमारियों की वजह से आईसीयू में भर्ती मरीजों के मुकाबले दोगुनी है। वैज्ञानिकों ने रेखांकित किया कि इस स्थिति के लिए मरीजों की देखभाल भी एक कारक है क्योंकि महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों पर भारी दबाव था।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...