back to top

बुराइयों का सहारा

इतिहास साक्षी है कि गलत प्रवृत्तियों या शक्तियों को खत्म करने के लिए गलत विचारों का सहारा लिया जाता रहा है। कई बार बुराइयां इतनी प्रबल हो जाती है कि उनको समाप्त करने के लिए किसी दूसरी बुराई को अपनाना पड़ता है। ऐसी बुराइयां जिनके खत्म होने पर मानवता का हित हो उनके खत्मे के लिए छोटी-छोटी बुराइयों का सहारा लेने को विद्वान नीति सम्मत मानते हैं।

आसुरी शक्तियां जब अत्यधिक प्रबल हो जाती हैं और उनको वश में करने के लिए सीधे-सीधे तरीके असफल होने लगते हैं तो कांटे से कांटा निकालने की, ‘शठे शठ्यं समाचरेत्’ की नीति अपनानी पड़ती है। सिंह, व्याघ्र आदि को पकड़ना या मरना सीधे साधे तरीके से नहीं हो सकता। उनके सामने जाकर कुश्ती लड़ना या पकड़ लाना आदमी की शक्ति से बाहर है। जल में फंसाकर, छिपकर, बंदूक आदि हथियार से आश्रय लेकर ही उन्हें पकड़ा या मारा जा सकता है।

मोटी दृष्टि से देखने पर यह क्रियाएं छल, धोखेबाजी, कायरतापूर्ण आक्रमण कही जा सकती हैं, पर विवेकवान पुरुष जानते हैं कि इसमें कुछ भी अनीति नहीं है। हिंसक जन्तुओं की भयंकर करतूतें, उनको रोकने की अनिवार्य आवश्यकता एवं मनुष्य की अल्प शक्ति पर विचार करते हुए यह उचित प्रतीत होता है कि इन हिंसक जन्तुओं को जिस प्रकार से भी छल, बल से परस्त किया जा सकता हो तो वैसा निस्संकोच करना चाहिए।

प्राचीन इतिहास पर जब हम दृष्टिपात करते हैं तो प्रतीत होता है कि इस नीति का अवलम्बन अनेक महापुरुषों को करना पड़ा है। धर्म की स्थूल मर्यादाओं का उल्लंघन करना पड़ा है। इस उल्लंघन में उन्होंने लोकहित का, धर्मवृद्धि का, अधर्म विनाश का ध्यान अपनी पूर्ण सद्भावना के साथ रखा था इसलिए उनको उस पाप का भागी नहीं बनना पड़ा जो साधारणतया धर्म मर्यादाओं के उल्लंघन करने पर होता है।

भस्मासुर ने जब यह वरदान प्राप्त कर लिया कि मैं जिस किसी के सिर पर हाथ रख दूं वही भस्म हो जायेगा तो उसने महादेव जी को ही भस्म करने की ठानी ताकि सुन्दरी पार्वती को वह प्राप्त कर ले। महादेव प्राण बचाकर भागे। विष्णु भागवान ने देखा कि यह तो बहुत बड़ा संकट बन गया है।

इसे परास्त करने के लिए छल का प्रयोग करना चाहिए। वे पार्वती का रूप बनाकर पहुंचे और कहा-असुरराज। मैं आपको बड़ा प्रेम करती हूं। पर एक बात मुझे शंकरजी की बहुत पसंद है और वह है उनका नृत्य। आप भी वैसा नृत्य कर सकें तो मैं इसी क्षण आपके साथ चलने को तैयार हूं। भस्मासुर बड़ा प्रसन्न हुआ। वह पार्वती के साथ नृत्य करने लगा। नृत्य मदमस्त होकर उसने अपना हाथ अपने ही सिर पर रख लिया रखा और स्वयं जलकर भस्म हो गया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...