गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर में होगा आयोजन
लखनऊ। श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी महाराज का शहीदी पर्व को समर्पित 40 दिन सुखमनी साहिब के पाठ 2 मई को दिन ब्रस्पतिवार गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर गुरु तेग बहादर नगर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ में शुरू हो रहे है। अध्यक्ष सम्पूरन सिंह बग्गा ने बताया कि गुरु अर्जन देव महाराज जी का शहीदी पर्व गुरुद्वारा मानसरोवर में 2 मई से लेकर 10 जून तक बहुत ही श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है 40 दिन तक रोजाना प्रोग्राम होंगे। संगत रोजाना अमृत वेले सुबह 4:00 बजे से ही गुरु दरबार में जुड़कर गुरबाणी के पाठ और शब्द कीर्तन श्रवण करती है यह दीवान 40 दिन तक लगातार चलेंगे 10 जून को गुरु अर्जन देव महाराज जी के शहीदी पर्व पर समाप्ति की जाएगी।





