back to top

सामने आई ‘मर्दानी 2’ की रिलीज डेट

मुंबई: साल 2014 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका सीक्वल बनाया जा रहा है। जिसमें पुलिस एसपी सुप्रिटेंडेंट शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुख़र्जी) का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है। यह फिल्म इस साल के अंत में 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

 

फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म की रिलीजिंग डेट की जानकारी यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है। इस पोस्ट में रानी मुखर्जी के पुलिस लुक की एक तस्वीर साझा की गई है। इसके साथ ही बताया गया है कि शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 13 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि इस बार पिछली फिल्म से ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन गोपी पुतरन ने किया है। गौरतलब है कि रानी पिछली बार हिचकी फिल्म में नजर आई थीं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...