back to top

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनाया
बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के माननीय अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत एवं उपाध्यक्ष विभा सिंह की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में रविवार 21 जून को अकादमी परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय संगीत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अकादमी के सौरभ सक्सेना ने आमंत्रित गायक कलाकार, राहुल अवस्थी एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा सहित भारतीय आदर्श योग संस्थान के अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्र का सम्मान अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर किया।
विश्व में सदा ही शांति बरकरार रखने के लिए ही फ्रांस में पहली बार 21 जून 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया था। इसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री जैक लो को जाता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर में रविवार 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर लोकप्रिय गायक राहुल अवस्थी ने राग चारुकेशी में राम चरण सुखदाई भजन मधुर स्वरों में सुनाया। इस कड़ी में डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा राम से लगन लगायेजा और शिवनाथ तेरी महिमा जब तीनों लोक गाए भजन सुनाकर आयोजन को परवान चढ़ाया। दोनों गायकों के साथ उनके शिष्यों ने भी गायन में प्रभावी साथ दिया। तबले पर अनंत प्रजापति और हारमोनियम पर इलियास खान ने प्रभावी संगत देकर प्रशंसा हासिल की।
इससे पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा के मार्गदर्शन में अकादमी के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ अकादमी द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं के प्रतिभागियों ने भी बड़ी संख्या में योगाभ्यास कर निरोगी रहने का अभ्यास किया। योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने विभिन्न आसनों के माध्यम से संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को भगीरथ प्रयास करना है कि अब बाहर नहीं अपने अंदर पावन गंगा प्रवाहित करनी है। यह तभी संभव होगा जब हम नियमित योगाभ्यास करेंगे। तभी हम शरीर से तंदुरुस्त और मन से चैतन्य बनेंगे। योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा के साथ उनके शिष्य राजकुमार, ऋषभ मिश्रा, विभा सिंह, शोभना द्विवेदी एवं इसरार खान ने भी मंच पर योगा अभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी सिंह और सम्पूर्ण शुक्ला ने किया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...