back to top

राजस्थान: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मानवेंद्र

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद मानवेंद्र सिहं का है जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में चुनौती देंगे। भाजपा ने मानवेंद्र की उम्मीदवारी को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए कहा कि इससे झालरापाटन में मुख्यमंत्री की जीत की संभावना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार करते हैं।

दूसरी तरफ, मानवेंद्र ने कहा कि वह वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार करते हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें बाहरी चेहरा करार दिया है। झालरापाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सीट है जहां से उन्होंने अपना नामांकन शनिवार को दाखिल किया। कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें 32 नाम हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम मानवेंद्र सिंह का है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह इसी अक्टूबर माह में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने 15 नवंबर की रात 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह पार्टी अब तक 184 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि…

पहली सूची में अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सी पी जोशी जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम थे। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से, सचिन पायलट टोंक से और सीपी जोशी नाथद्वारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी सात दिसंबर को मतदान होगा। मानवेंद्र को वसुंधरा के खिलाफ उतारने के कांग्रेस के कदम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा हम सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा, राजपूत घराने में ही जन्म लेने से कोई बड़ा नहीं हो जाता, बड़ा तो गुणों से होता है। यह (मानवेंद्र) कोई बडा़ नाम नहीं। हम सीट जीतते आए हैं और जीतेंगे। वहीं, झालरापाटन में नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कांग्रेस को उनके सामने कोई स्थानीय चेहरा नहीं मिल रहा था इसलिए वह बाहरी (मानवेंद्र) को ले आई।

अभी तो ट्रेलर देखा है पूरी फिल्म बाकी है

उन्होंने समर्थकों से कहा, झालावाड़ (जिले) में किसी परिवार की लड़ाई नहीं है बल्कि पूरे राजस्थान की लड़ाई है। उनकी सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की ओर संकेत करते हुए उन्होंने कहा, अभी तो ट्रेलर देखा है पूरी फिल्म बाकी है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन भी उनके साथ थे। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लडऩे की चुनौती उन्हें स्वीकार है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री या किसी दूसरे पद के दावेदार नहीं हैं। उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मानवेंद्र ने दिल्ली में भाषा से बातचीत में कहा, राहुल गांधी और केंद्रीय चुनाव समिति ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनका आभारी हूं। यह एक चुनौती है जिसे स्वीकार करता हूं। झालरापाटन की सीट पारंपरिक रूप से भाजपा के खाते में रही है।

2014 में जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया था

मुख्यमंत्री राजे 2003 से यहां से तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं और चौथी बाद दावेदारी कर रही हैं। 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में वह 60869 वोटों से जीती थीं। उन्हें 63.14ञ् वोट मिले तो दूसरे स्थान पर रही मीनाक्षी चंद्रावत की झोली में 29.53ञ् वोट आए थे। इस सीट पर लगभग ढाई लाख मतदाता हैं। मानवेंद्र सिंह के पिता और भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक रहे जसवंत सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। पार्टी ने 2014 में जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया था। माना जाता है कि मानवेंद्र व उनके परिवार की मुख्यमंत्री राजे से रिश्ते अच्छे नहीं थे। मानवेंद्र ने अक्टूबर में बाड़मेर में स्वाभिमान रैली की और भाजपा से औपचारिक रूप से अलग हो गए। इसके बाद वह पिछले महीने कांग्रेस में शामिए हुए।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...