back to top

राजस्थान स्कूल हादसा: राहुल-खड़गे-प्रियंका ने मामले की जांच एवं दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कई मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे घटनाक्रम ने न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया, बल्कि राज्य और केंद्र सरकारों के बुनियादी ढांचे के प्रति रवैये पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस त्रासदी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच X पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा, “झालावाड़ के सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई मासूमों की मौत और गंभीर रूप से घायल होना बेहद दुखद और चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल की जर्जर हालत की शिकायतें पहले से मौजूद थीं, जिन्हें सरकार ने अनदेखा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मृतकों में अधिकांश बच्चे बहुजन समाज से थे और पूछा,क्या भाजपा सरकार के लिए इन बच्चों की जान की कोई कीमत नहीं है?” राहुल गांधी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की।

खड़गे बोले – ‘ये शर्मनाक है’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी घटना को बेहद शर्मनाक और दुखद बताया। उन्होंने कहा, “जो सरकार शिकायतों के बावजूद स्कूलों की छतें नहीं बनवा सकती, वह ‘विकसित भारत’ का सपना दिखाती है। यह दोहरापन देश के भविष्य के साथ एक क्रूर मज़ाक है।

उन्होंने दिल्ली और जोधपुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि एक जगह स्कूल में पानी भरने से बच्चों को शिक्षकों ने गोद में उठाकर निकाला, तो वहीं दूसरी जगह बच्चे नीम के पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “पुल गिरना, सड़कों में दरारें, रेल दुर्घटनाएं और उद्घाटन के बाद मूर्तियों का टूटना अब आम बात हो गई है। भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ सत्ता है, जनता की भलाई नहीं।

प्रियंका गांधी ने भी उठाई आवाज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हादसे पर गहरा शोक जताते हुए सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा, “रिपोर्टों के अनुसार, स्कूल की जर्जर इमारत के बारे में पहले भी शिकायतें थीं, लेकिन गंभीर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ऐसे में दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रियंका ने यह भी बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोग, माता-पिता और शिक्षक खुद मलबे में बच्चों को खोजते रहे। उन्होंने कहा कि “कंक्रीट और ईंटों के ढेर में बच्चों को निकालना एक पीड़ादायक दृश्य था, जिसे कभी नहीं भूल सकते।

सरकार पर बढ़ता दबाव
इस हादसे के बाद सरकार पर चौतरफा दबाव है। जनता और विपक्ष दोनों यह सवाल उठा रहे हैं कि स्कूलों की जर्जर हालत की अनदेखी क्यों की गई, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब तक कोई ठोस नीति क्यों नहीं बनाई गई?

राज्य सरकार की ओर से अभी तक केवल मुआवजे की घोषणा की गई है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर लापरवाह अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...