back to top

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल-प्रियंका ने बुलेट की सवारी की

मुजफ्फरपुर (बिहार)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की सड़कों पर बुधवार को मोटरसाइकिल चलाई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को बुलेट पर अपने भाई के पीछे बैठे देखा गया।

यात्रा के दरभंगा जिले से मुजफ्फरपुर पहुंचने पर राहुल गांधी एवं यादव बुलेट चलाते नजर आए और इस दौरान लोग उनका स्वागत करने के लिए सड़कों के किनारे खड़े थे। कुल।,300 किलोमीटर की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के भी दिन में बाद में यात्रा में शामिल होने की संभावना है। गांधी और यादव ने 24 अगस्त को पूर्णिया जिले के अररिया में भी यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल चलाई थी।

राहुल गांधी ने मंगलवार को दरभंगा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को संविधान को बचाने के लिए अपने मताधिकार की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और निर्वाचन आयोग की पोल खोल दी है इसलिए लोग भाजपा के नेताओं को वोट चोर कह रहे हैं। गांधी ने कहा,भाजपा नेता निर्वाचन आयोग के जरिए वोट चोरी में लिप्त हैं। लोगों को अपने मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...