back to top

राहुल गांधी ने कटिहार में रोड शो के साथ शुरू की न्याय यात्रा, कहा-हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं

कटिहार (बिहार). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के कटिहार जिले में एक रोड शो के साथ अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की। पार्टी के एक नेता ने कहा कि कटिहार में रात्रि विश्राम के बाद गांधी ने सुबह अपनी यात्रा शुरू की। उनके पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे के आसपास मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की उम्मीद है।

गांधी को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) की छत पर बैठे देखा गया जो धीरे-धीरे शहर की मुख्य सड़कों से गुजर रहा था। उन्होंने सड़क पर जमा उत्साही भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया तथा स्थानीय लोग सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध होकर जुलूस को गुजरते हुए देखते रहे। राज्य में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट चुके हैं।

कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार गांधी कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते राज्य में लौटेंगे। गांधी ने मंगलवार को पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार किया और कहा कि महागठबंधन के सहयोगियों के दबाव में जाति सर्वेक्षण कराने के बाद नीतीश खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे और भाजपा ने उन्हें बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।

गांधी ने कहा, हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है। गांधी ने 2020 के विधानसभा चुनाव अभियान के बाद बिहार में अपनी पहली रैली को संबोधित किया था।गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई। यात्रा के दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी जो 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...