back to top

पुष्पेन्द्र बने मिस्टर और प्रज्ञा पांडे बनीं मिस यूपी

सम्मान समारोह के साथ यूपी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा आयोजित यूपी महोत्सव 24 दिसंबर से आरंभ होकर 9 जनवरी 2024 तक सफलता के कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए संपन्न हुआ। यूपी महोत्सव में पर्यावरण, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, साहित्य, कला, विज्ञान, प्रदूषण, लोक संस्कृति, नृत्य और लोक गायन के अनेकों कार्यक्रम महोत्सव के मंच से देखने को मिले। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा पिछले 20 वर्षों से ज्यादा समय से पर्यावरण, स्वरोजगार, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, नशा उन्मूलन आदि जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में अनवरत प्रयास किया जा रहा है। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के सभी आयोजनों में अतिथियों को मंच से एक पौधा देकर ही सम्मानित किया जाता है।
यूपी महोत्सव के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की एम एल सी मुकेश कुमार ने। मुख्य अतिथि का स्वागत पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने एक पौधा एवम प्रतीकात्मक राम मंदिर का मॉडल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विगत सोलह वर्षों से लग रहे यूपी महोत्सव में सही मायने में दूर दराज से आए दुकानदारों को लाभ मिल रहा है। इस योजना को जबसे आॅनलाइन की सुविधा दी गई है तब से दुकानदारों का लाभ और बढ़ गया है।
यूपी महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए मिस्टर एंड मिस यूपी का परिणाम घोषित किया गया। मिस में विनर रहीं प्रज्ञा पांडे, फर्स्ट रनर अप रहीं तन्वी और सेकंड रनर अप रहीं बिन्नी। वहीं मिस्टर यूपी 2024 बने पुष्पेंद्र, फर्स्ट रनर अप क्षितिज गुप्ता और सेकंड रनर अप रहे जारुन। जज की भूमिका निभाई प्रिया दुबे, हेमा खत्री और अभिलाष सिंह ने। मिस एंड मिस्टर यूपी 2024 प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया।
यूपी महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवि सम्मेलनों का बोलबाला रहा जिसमें ज्यादातर प्रस्तुतियां भगवान श्री राम को समर्पित रहीं। महोत्सव में युवा एवं श्रेष्ठ कवियों द्वारा कविता पाठ किया गया, प्रतिदिन साहित्य एवं उनसे जुड़ी विधाओं पर परिचर्चा हुई। कहते हैं साहित्य, संगीत और कलाओं का आपस में बहुत ही गहरा रिश्ता होता है और यही सब जब एक मंच पर एकत्रित हो जाए तो उस मंच की शोभा और बढ़ जाती है। यूपी महोत्सव के मंच पर ऐसा ही हुआ। यूपी महोत्सव में देश के कई राज्यों के उत्पाद और उनसे जुड़ी वस्तुओं का स्टॉल दिखाई दिया। दर्शकों ने स्टॉल पर खरीदारी में बहुत दिलचस्पी दिखाई। यूपी महोत्सव में अमेरिकन भुट्टा का स्वाद लोगों ने खूब लिया, बेहतरीन झूले जैसे टोराझ्रटोरा रेंजर, डबल डिस्क नाव झूला, ब्रेक डांस ने बच्चों और युवाओं को बहुत लुभाया। महोत्सव के खास चटोरे, लाल की चटपटी भेलपुरी ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य किया। बिना राजस्थानी व्यंजन सब कुछ फीका है। आपनो राजस्थान के दाल बाटी चूरमा, मूंग का हलवा, मारवाड़ी स्पेशल कुल्फी और भी बहुत सारे व्यंजनों ने खूब दर्शक बटोरे। इनके साथ ही जम्मू कश्मीर के उत्पाद और कई राज्यों के आए हुए रजाई, कंबल, चादर और विशेष रूप से भदोही की कालीनों ने महोत्सव में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इंक्रेडिबल आर्ट के उत्पाद आकर्षण के केंद्र बिंदु रहे। महोत्सव में फर्नीचर के समान खूब बिके।
संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने यूपी महोत्सव को अविस्मरणीय और सफल बताते हुए, भारी संख्या में उमड़ी जनता और ठंड के मौसम में दूर दराज से आय दुकानदारों को बधाई दी और कहा की उनके प्रयास और दृढ़ता से ही महोत्सव सफल हो सका। यूपी महोत्सव में डॉक्टर माधुरी वर्मा द्वारा ब्राइडल मेकअप स्टार और आइकॉन प्रतियोगिता करिश्मा कला विकास संस्थान के सहयोग से महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार की दिशा में कराई गई। डॉक्टर माधुरी वर्मा को यूपी गौरव सम्मान केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा दिया गया। यूपी महोत्सव में पुलिस प्रशासन, फायर डिपार्मेंट और अन्य सरकारी विभागों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। महोत्सव में सुरक्षा, सफाई और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई थी। गोयल चौकी प्रभारी धर्म पाल सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई। यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...