back to top

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाए 500 से ज्यादा करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म के लिए धन उपलब्ध कराने वाले प्रोडक्शन बैनर मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के नवीनतम बॉक्स आफिस आंकड़े साझा करते हुए दावा किया कि पुष्पा 2 सबसे तेजी से इस आंकड़े को छूने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

स्टूडियो ने शनिवार रात एक्स पर लिखा, सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स आफिस पर जंगल की आग की तरह फैल रही है और रिकॉर्ड तोड़ रही है। पुष्पा 2 : द रूल अब दुनिया भर में सबसे तेजी से 500 करोड़ की कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म 2021 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का सीक्वल है।

फिल्म का दूसरा भाग हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में डब संस्करणों के साथ बृहस्पतिवार को दुनिया भर में रिलीज हुआ और उसने पहले दिन 294 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बॉक्स आफिस कमाई के साथ शुरुआत की। इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी शुरुआत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले बॉक्स आफिस पर एसएस राजामौली की आरआरआर (223.5 करोड़ रुपये) के नाम यह रिकॉर्ड था था। उसके बाद बाहुबली 2 (217 करोड़ रुपये) और कल्कि 2898 ई (175 करोड़ रुपये) का स्थान था।

RELATED ARTICLES

क्वींन्स पार्क ओवल में ब्रावो, पोलार्ड और नारायण के नाम पर स्टैंड

पोर्ट ऑफ स्पेन। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल...

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जवाबदेही फिर तय नहीं होगी, पर्दा डाल दिया जाएगा: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में एक किशोरी के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को...

इंजन में खराबी के बाद गोवा लौटी इंडिगो की दिल्ली उड़ान, सवार सभी यात्री सुरक्षित्र

लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर आई तकनीकी समस्या, एटीसी ने घोषित की पूर्ण आपात स्थिति; 3:30 बजे फिर उड़ान भरने का...

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिने...

इंटरनेट बिना फीचर फोन से UPI भुगतान संभव… ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को 'फोनपे यूपीआई 123पे' सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी...

बड़ी खबर: सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर रोक, बैंकों को राहत

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के पर्सनल इनसॉल्वेंसी मामले में बड़ा मोड़ आया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की पांच...