back to top

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के हिंदी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में तीर्थंकर ऋषभदेव जन्म कल्याणक के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी जैन दर्शन और साहित्य : समकालीन संदर्भ में का समापन शुक्रवार को अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ सभागार में हुआ।
तृतीय अकादमिक सत्र की अध्यक्षता बीबीएयू के शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही ने की। मुख्य वक्ता प्रो. सत्येंद्र कुमार दुबे ने कहा कि जैन दर्शन के अहिंसा और अपरिग्रह के सिद्धांत आज के सामाजिक जीवन में अत्यंत प्रासंगिक हैं। डॉ. रमेशचंद्र नैनवाल ने जैन चिंतन को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ते हुए उसके उपयोगितावादी पक्ष पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. जय सिंह यादव ने जैन परंपरा को चरित्र निर्माण की परंपरा बताया। सत्र का संचालन शशि प्रकाश पाठक ने किया।
चतुर्थ अकादमिक सत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने जैन दर्शन को भारतीय ज्ञान परंपरा, साहित्य और कला से जोड़ते हुए उसकी व्यापकता पर चर्चा की। विशिष्ट वक्ता डॉ. डिम्पल जैन और डॉ. पत्रिका जैन ने भी अपने विचार रखे। सत्र का संचालन बीबीएयू हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रीति राय ने किया।
समापन सत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं भारतीय हिंदी परिषद, प्रयाग के सभापति प्रो. पवन अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में बढ़ती आर्थिक और सामाजिक असमानता के बीच जैन दर्शन का अपरिग्रह सिद्धांत संतुलित और न्यायपूर्ण समाज की राह दिखाता है। मुख्य अतिथि नई दिल्ली के प्रो. नलिन के. शास्त्री ने जैन दर्शन में अहिंसा, संयम और करुणा को जीवन का मूल तत्व बताया, जबकि बीज वक्ता लखनऊ के प्रो. अभय कुमार जैन ने जैन साहित्य को भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीएयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने की। अतिथियों का स्वागत बीबीएयू हिंदी विभाग के सहायक आचार्य एवं राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के सहायक निदेशक डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। आयोजन में उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री तथा संस्कृति विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

मनौर एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 15 के फंसे होने की आशंका

प्रयागराज। प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया।...

फिनलैंड में भारत का जलवा,पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम ने आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 6...

प्रणव चौधरी बने एटीएल के प्रबंध निदेशक

मुंबई। ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को...

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जलक्षेत्र में ईरानी ड्रोन को रोकने का दावा किया

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने सोमवार को अपने जलक्षेत्र के ऊपर एक ईरानी ड्रोन को रोक दिया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी...

सीएम योगी बोले- धन की कमी से नहीं रुकेगा किसी का इलाज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में धन के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने...

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर 1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

योगी सरकार की पारदर्शी और डिजिटल खरीद व्यवस्था को मिली राष्ट्रीय पहचान, सार्वजनिक खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्यलखनऊ,विशेष संवाददाता...